फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SRMS Academy and IK Red in the final

Bareilly News: एसआरएमएस अकादमी और आईके रेड फाइनल में

Thu, 30 Jan 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
SRMS Academy and IK Red in the final
बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब की ओर से शकुंतला देवी मेमोरियल टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग में बुधवार को एसआरएमएस अकादमी और आईके रेड की टीम ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला आज डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मुकाबला आईके कलेक्शन यलो और एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आईके कलेक्शन यलो ने एसआरएमएस की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एसआरएमएस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 154 रनों का स्कोर बनाया। जैनुल अंसारी ने 55 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

आईके यलो की ओर से धीरेंद्र यादव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके यलो निर्धारित ओवरों में 132 रन ही बना सकी। एसआरएमएस की टीम ने यह मुकाबला 21 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी की टीम ने 20 ओवरों में 144 रन बनाए। परितोष राणा और सौरभ रावत ने 30-30 रनों का योगदान दिया। आईके रेड की ओर से पर्व सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिए। आईके रेड की ओर से अब्दुल जीशान ने 69 रनों की पारी खेली। इसकी बदौलत आईके रेड ने तीन विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed