{"_id":"5dcdaf9a8ebc3e54d031f2b2","slug":"sports-bareilly-news-bly384031675","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो कराटे प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो कराटे प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 नवंबर से पुरुष/महिला जूडो कराटे प्रतियोगिता शुरू होगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर शुरू हो रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार दोपहर दो बजे करेंगे। जिला जूडो संघ बरेली जिला सचिव शादाब आलम ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंटरनेशनल रेफरी मुनब्बर अंजार प्रतियोगिता में रहेंगे।
सचिन को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब
बरेली। शहर के सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारी निदेशक निर्भय बेनीवाल ने नेहरू जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बच्चों के लिए एथलेटिक मीट के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब सचिन के नाम रहा। द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमश: सिराज और अनुराग रहे। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक निर्भय बेनीवाल ने विद्यार्थियों को बालदिवस की बधाई देते हुए कहा कि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी मौजूद रहीं।