{"_id":"5da8cf7e8ebc3e93b24e4c94","slug":"sports-bareilly-news-bly380551818","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 किलो वर्ग में बरेली की आरती को गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 किलो वर्ग में बरेली की आरती को गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में अंडर 14 सब जूनियर और अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई गई। दूसरे दिन सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सहारनपुर ने अंडर 17 में छह गोल्ड मेडल झटके। अंडर 14 बालक और अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले गए।
प्रतियोगिता की शुरूआत बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं से हुई। शुरूआत से ही खिलाड़ी जोश से भरे नजर आए। बाउट खेल रहे खिलाड़ियों को लगातार साथी खिलाड़ी प्रोत्साहित करते रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग में 36 किलो में आगरा की शालिनी ने गोल्ड तो लखनऊ की अनन्य ने सिल्वर मेडल जीता। 40 किलो में कानपुर की शिवानी ने, 44 किलो में मेरठ की पूजा ने, 48 किलो में बरेली की आरतीने , 52 किलो में कानपुर की मनीषा ने, 57 किलो में सहारनपुर की मनीषा ने, 63 किलो में वाराणसी की अंकिता ने, 70 किलो में सहारनपुर की शैली ने तो इससे ऊपर वर्ग में मेरठ की आरती ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं अंडर 14 बालक वर्ग में भी सहारनपुर का प्रदर्शन चार मेडल जीतकर अव्वल रहा। इनमें 40 किलो में सहारनपुर के लक्ष्मीनारायण, 45 किलो में मेरठ के नितिन, 50 किलो में सहारनपुर के उदयवीर, 55 किलो में सहारनपुर के राहुल, 60 किलो में अलीगढ़ के अभय, 66 किलो में मेरठ के गौरव, 73 में मेरठ के आकाश, 81 किलो में सहारनपुर के हर्षित और 90 किलो प्लस में अल्तमश अव्वल रहे। वहीं अंडर 14 बालक वर्ग में प्रयागराज के राजकुमार, सहारनपुर के हार्दिक, आगरा के अंशू, मेरठ के अभिषेक, वाराणसी के कमलेश, अयोध्या के सैफ, सहारनपुर के आनंद प्रथम रहे।
अच्छा नहीं कर पा रहे शहर के खिलाड़ी
प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मेजबान शहर के ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। शहर में चल रही तमाम एकेडमी और ट्रेनिंग सेंटर अव्वल होने का दावा करते हैं। लेकिन प्रतियोगिता के दो दिनों में ही उनका सच्चाई सामने आ गई। दूसरे दिन 48 किलो वर्ग में शहर से सिर्फ आरती ने का प्रदर्शन बेहतर रहा। बाहर से आए खिलाड़ियों के सामने शहर के धुरंधर टिक ही नहीं पाए।