{"_id":"5e2612188ebc3e4af66cdaab","slug":"sport-bareilly-news-bly3927155183","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में कला संकाय तो क्रिकेट में विज्ञान संकाय रहा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में कला संकाय तो क्रिकेट में विज्ञान संकाय रहा विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में यूथ महोत्सव के तहत हुई अंत: संकाय महिला वॉलीबाल और क्रिकेट प्रतियोगिता
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को युवा महोत्सव के अंतर्गत अंत: संकाय महिला वॉलीबाल और क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जहां वॉलीबाल प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की चार टीमों ने भाग लिया, वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में केवल दो टीमें ही शामिल हुईं। इस दौरान सभी मैच काफी रोमांचक रहे। क्रीड़ा प्रभारी भारतेंदु शर्मा ने सभी मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई।
युवा महोत्सव में सोमवार को अंत संकाय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने किया। अंत: संकाय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहला मैच कला संकाय व वाणिज्य संकाय के बीच हुआ। इस मुकाबले में कला संकाय ने पहला सेट 15-02 व दूसरा सेट 15-08 से वाणिज्य संकाय को पराजित कर जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच विज्ञान संकाय व विधि संकाय के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी संघर्ष पूर्ण रहा। इसमें पहला सेट विज्ञान संकाय ने 15-13 से जीता तो दूसरा सेट 13-15 से हार गई। यह सेट विधि संकाय ने जीता। हालांकि तीसरा सेट विज्ञान संकाय ने 11-0 से जीत मुकाबला अपने नाम कर लिया।
उधर, फाइनल मैच कला संकाय व विज्ञान संकाय के बीच हुआ। मैच में कला संकाय ने विज्ञान संकाय की टीम को 15-13 और 11-00 से हरा दिया। कला संकाय में सुष्मिता, उपासना, चंयल, ईशा, जबकि विज्ञान संकाय की संचिता, पारुल, प्रिया, आस्था ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिला क्रिकेट में दो ही टीमें आईं
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दो ही टीमें आईं। प्रतियोगिता का पहला और फाइनल मैच कला संकाय व विज्ञान संकाय की टीमों के बीच हुआ। टॉस कला संकाय ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। विज्ञान संकाय ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवरों मेें 05 विकेट पर 38 रन बनाए। जवाब में कला संकाय दस ओवरों में सात विकेट खोकर 35 रन ही बना सका। कला संकाय की ओर से दीक्षा यादव व शशि बाला अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहम्मद रमजान ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया।