{"_id":"60f088a18ebc3e335b1434c5","slug":"spokesperson-who-went-for-a-walk-in-the-morning-died-of-electrocution-bareilly-news-bly453255631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह टहलने निकले प्रवक्ता की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह टहलने निकले प्रवक्ता की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
बदायूं। शहर के मीराजी चौकी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। विज्ञानानंद इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता हरिनंदन सिंह (47) सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने तो गली में लटक रही बिजली की केबल उनके सीने से छू गई। इससे केबल में दौड़ रही करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी पर जुटे शिक्षकों ने लावेला चौक पर प्रदर्शन किया। जबकि प्रवक्ता के छोटे भाई ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी।
गणित के प्रवक्ता हरिनंदन सिंह (एचएन सिंह) मूलरूप से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया के निवासी थे। वह कई साल से मीरा जी चौकी के नजदीक श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने परिवार के साथ शेख पट्टी मोहल्ले में रह रहे थे। करीब चार साल पहले उन्हें विज्ञानानंद इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता के रूप में नौकरी मिली थी। उनके छोटे भाई त्रिलोकी सिंह के मुताबिक मोहल्ले में लटकी केबल काफी पुरानी थी और कई जगह क्षतिग्रस्त थी। उसके अंदर का तार तक बाहर निकल आया था। बृहस्पतिवार सुबह प्रवक्ता हरिनंदन सिंह घर से टहलने निकले थे। जैसे ही वह घर से निकलकर गली में पहुंचे कि ऊपर लटक रही केबल उनके सीने से छू गई और करंट लगने से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जानकारी पर परिवारवाले पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया।
त्रिलोकी सिंह ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल प्रवक्ता के शव का कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।