फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train will run from Lalkuan to Rajkot via bareilly

Special Train: लालकुआं से राजकोट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बरेली समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Tue, 02 Jul 2024 05:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 05:47 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे उत्तराखंड के लालकुआं से राजकोट के लिए स्पेशन ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन का भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं और कासगंज में ठहराव होगा। इससे उत्तराखंड  बरेली मंडल के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
Special train will run from Lalkuan to Rajkot via bareilly
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे लालकुआं-राजकोट-लालकुआं के बीच सात जुलाई से विशेष ट्रेन चलाएगा। इस रेल रूट पर गर्मी के सीजन में 30 जून तक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया था। यात्रियों के दबाव को देखते हुए सात व आठ जुलाई से विशेष ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन का अप-डाउन में बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं और कासगंज स्टेशनों पर ठहराव होगा।

विज्ञापन


सात जुलाई को 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन सात जुलाई से 19 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:10 बजे लालकुआं से चलने के बाद किच्छा, बहेड़ी होते हुए 2:19 बजे भोजीपुरा, 2:40 बजे इज्जतनगर, 2:55 बजे बरेली सिटी, 5:05 बजे बरेली जंक्शन3:48 बजे बदायूं 5:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। इसके बाद हाथरस, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर होते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन आठ जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे राजकोट से चलने के बाद अगले दिन रात 11:35 बजे कासगंज, 12:48 बजे बदायूं, 1:45 बजे बरेली जंक्शन, 2:03 बजे बरेली सिटी, 2:23 बजे इज्जतनगर आएगी और तड़के 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच चलेगी मेमू ट्रेन
फास्ट, सुपरफास्ट और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों पर कम दूरी के यात्रियों का दबाव कम करने के लिए रेलवे शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच वाया बरेली होते हुए मेमू ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। जल्द ही उत्तर रेलवे को नई मेमू रैक मिल जाएगी। फिलहाल शाहजहांपुर-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-काशीपुर, बरेली-लालकुआं के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed