फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special Secretary of the inspection pole raised in the open district hospital

विशेष सचिव के निरीक्षण में खुली जिला अस्पताल में उगाही की पोल

Tue, 27 Oct 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 27 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary of the inspection pole raised in the open district hospital
बरेली। जिला अस्पताल में गरीब मरीजाें से पैसे वसूलने का खुलासा सोमवार को विशेष सचिव स्वास्थ्य के सामने ही हो गया। ओपीडी में दौरा कर रहे अभिषेक प्रकाश से एक महिला ने बताया कि उसके हाथ में प्लास्टर चढ़ाने के लिए 400 रुपये लिए गए हैं। अभिषेक प्रकाश के सामने चिकित्सक अपनी सफाई पेश करने लगे। उन्हाेंने सारे पर्चे जब्त कर सीएमएस को जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत सही हुई तो कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन

बरेली के पूर्व डीएम रहे अभिषेक प्रकाश सोमवार को विशेष सचिव स्वास्थ्य बनने के बाद पहली बार बरेली के जिला अस्पताल आए। ओपीडी में पहुंचे तो सावित्री देवी के प्लास्टर के बारे में पूछ लिया। सावित्री पहले तो थोड़ा झिझकीं लेकिन बाद में बताया कि डॉक्टरों ने 400 रुपये में प्लास्टर चढ़ाया है। जबकि कच्चा प्लास्टर 67 रुपये और बड़ा प्लास्टर 267 रुपये में लगाया जाता है। महिला ने बताया कि डॉक्टर ने ही उससे पैसे देने को कहे थे। महिला से रसीद तक नहीं कटवाई गई। ओपीडी में बैठे डॉ. केएस गुप्ता से विशेष सचिव ने पूछा तो उन्हाेंने डॉ. टीएस आर्या का मरीज बताया। पैसे किस डॉक्टर के कहने पर लिए गए हैं इसके लिए विशेष सचिव ने जांच बैठाई है। रसीद न कटाने से यह भी सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे तो सरकारी राजस्व को भी खूब चूना लगता होगा। विशेष सचिव अभिषेक प्रकाश ने डॉक्टराें को खूब फटकारा। उन्हाेंने बताया कि सारे सबूत से पता चल जाएगा कि किस डॉक्टर ने पैसे के लिए कहे हैं। रिपोर्ट लखनऊ मंगवाकर क ड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


- ओपीडी केएस गुप्ता की पर्चा टीएस आर्या का
सावित्री का पर्चा 22 अक्तूबर का था। रिकार्ड के मुताबिक उस दिन की ओपीडी डॉ. केएस गुप्ता की थी। लेकिन पैसे लेकर प्लास्टर चढ़ाने के लिए पर्चे पर जिस डॉक्टर के नाम का जिक्र किया गया है उसमें डॉ. टीएस आर्या का नाम है। इसको लेकर दोनों डॉक्टराें में मतभेद शुरू हो गया है। हालांकि विशेष सचिव के सामने डॉ. गुप्ता ने पूरी तरह से पर्चा और मरीज डॉ. आर्या का ही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रखा था पोछे का क्लीनर
इमरजेंसी में दौरे के दौरान पोछा लगाने का लिक्विड क्लीनर दवाआें की टेबिल पर रखा था। उन्हाेंने स्टॉफ को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि ‘इसी से मरीज की चोट भी साफ कर देते होगे’।
कागजों पर मिल रहा था खाना
मरीजाें से खाने के बारे में पूछा गया तो उन्हाेंने खाना मिलने से मना किया। जबकि रजिस्टर में कई मरीजाें का खाना चढ़ा था। इसको लेकर सीएमएस डॉ. डीपी शर्मा को खूब खरी खोटी सुनाई। गंदगी पर भी भड़के। महिला अस्पताल में जाकर वहां नालियों को साफ करवा कर ढकने को कहा।


पैथॉलजी गए तो सीएमएस से पूछा बदमाश है...
महिला अस्पताल की पैथालजी में अभिषेक प्रकाश डीएम रहने के दौरान कई बार आए। उन्हाेंने एक बार यहां के एलटी को चेतावनी भी दी थी। सोमवार को जब पैथालजी पहुंचे तो उन्हाेंने पूछ लिया कि बदमाश है कि नहीं। इस पर सीएमएस डॉ. सुधा यादव भी समझ गईं बोली कि छुट्टी पर गया है। वहीं अल्ट्रासाउंड के बारे में पूछा तो सीएमएस ने निशुल्क होने के बारे में बताया। लेकिन बोर्ड अभी भी शुल्क का लगा था। इस पर सीएमएस झेंप गईं और तुरंत बोर्ड हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed