फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special decoration of Lucknow Mail on completion of 100 years

Bareilly News: 100 साल पूरे करने पर लखनऊ मेल की विशेष सजावट

Sat, 17 Aug 2024 06:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Special decoration of Lucknow Mail on completion of 100 years
बरेली। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली 12229/30 लखनऊ मेल ने बृहस्पतिवार को 100 साल का सफर पूरा कर लिया। 1924 में 15 अगस्त को यह ट्रेन लखनऊ एक्सप्रेस के नाम से शुरू की गई थी। लखनऊ मेल के 100 साल पूरे होने पर इस ट्रेन को दोनों ओर विशेष सजावट कर चलाया गया।
विज्ञापन

लखनऊ मेल का संचालन 2018 से लखनऊ जंक्शन से किया जा रहा था। बृहस्पतिवार से संचालन लखनऊ जंक्शन के स्थान पर चारबाग स्टेशन से शुरू हो गया है। प्रारंभ में इस ट्रेन का नाम लखनऊ एक्सप्रेस था। 100 साल में ट्रेन का नंबर चार बार बदला गया। 2005 में लखनऊ मेल को सुपरफास्ट का दर्जा देने के साथ इसमें एलएचबी कोच लगाए गए और नया नंबर 12229/30 लखनऊ मेल दिया गया। लखनऊ-दिल्ली के बीच यह ट्रेन 492 किमी की यात्रा आठ घंटे 45 मिनट में पूरी करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed