फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP stands with terrorists and rioters: Bhupendra Chaudhary

आतंकवादियों और दंगाइयों के साथ खड़ी रहती है सपा: भूपेंद्र चौधरी

Wed, 26 Mar 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
SP stands with terrorists and rioters: Bhupendra Chaudhary
बरेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब कानून का राज है। आकड़े गवाही दे रहे हैं कि अपराध का स्तर न्यूनतम है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर काम हो रहा है। सपा सरकार में गुंडागर्दी होती थी। वह आतंकवादियों और दंगाइयों के साथ खड़े रहते थे। सपा शासन में ही संभल दंगे के दंगाइयों के मुकदमे वापस लिए गए थे।
विज्ञापन

योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार जीआईसी सभागार आए थे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण को समर्पित हमारी सरकार के आज आठ साल पूरे हुए हैं। आठ साल में बहुत कुछ बदला है। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आर्थिक विकास वाला प्रदेश बन चुका है। सपा के राज में कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश देश के विकास में बाधक है लेकिन आज रेवन्यू सरप्लस प्रदेश बन चुका है। अब भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 14 अप्रैल (डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती) तक घर-घर जाएंगे। महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति और आम लोगों के लिए जो काम हुए हैं उनकी जानकारी देंगे। विपक्ष कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है? उसे समझ लेना चाहिए कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। बताया कि गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के मामले को पार्टी ने संज्ञान लिया है। हम बातचीत उनके मामले को सुलझाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed