{"_id":"67a743ab196a08237601dbb6","slug":"sp-mla-shahjil-islam-expressed-his-pain-sultan-beg-kept-listening-silently-in-bareilly-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने बयां किया दर्द, चुपचाप सुनते रहे सुल्तान बेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने बयां किया दर्द, चुपचाप सुनते रहे सुल्तान बेग
Sat, 08 Feb 2025 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2025 05:23 PM IST
सार
पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ बयानबाजी की थी।शुक्रवार की हुई बैठक में शहजिल इस्लाम ने पूर्व विधायक के बयान आपत्ति दर्ज कराई तो वह चुपचाप सुनते रहे।
विज्ञापन
सपा की बैठक में मौजूद विधायक व नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पिछले दिनों अपनी ही पार्टी के भोजीपुरा सीट से विधायक शहजिल इस्लाम के कार्यों पर सवाल उठाकर सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग चर्चा में आए। शुक्रवार को सपा की मासिक बैठक में दों शामिल हुए। इस दौरान सपा विधायक ने पूर्व विधायक के बयान आपत्ति दर्ज कराई लेकिन कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक सुल्तान बेग और भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम भी पहुंचे। विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि मेरे पिता और दादा भी यहां से जनप्रतिनिधि रहे। कभी भी हमने दूसरे के क्षेत्र में दखल नहीं दिया। कोई ऐसा करे तो यह भी उचित नहीं है। इस पर पूर्व विधायक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप का कहना है कि बैठक शांतिपूर्वक हुई। विधायक और पूर्व विधायक शामिल हुए थे। उनकी मौजूदगी में कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और महिला की मौत, हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
बैठक में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि गौसगंज में लंबे समय से पीड़ित परिवार बेघर थे। उनके घरों में वापसी कराई गई। उन्होंने पीडीए पंचायत के कार्यक्रम को हर विधान सभा में रोजाना कराने के लिए भी कहा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक आरके शर्मा, विजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक यादव आदि मौजूद रहे।