Bareilly News: सपा पार्षद दल के नेता गौरव के समर्थन में आया संगठन, प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात
Bareilly News: पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना समेत दस आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुए हैं। पुलिस व एसओजी की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। इधर, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर गौरव को निर्दोष बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पीलीभीत बाईपास गोलीकांड मामले में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना का नाम फरार आरोपियों में शामिल होने से शहर की राजनीति गरमा गई है। घटनाक्रम के बाद से गौरव भूमिगत हो गए हैं। वहीं सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गौरव के भाई की ओर से एक पत्र एसएसपी को सौंपकर गौरव को निर्दोष बताया है।
सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रवीण सिंह ऐरन व शुभलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक से मुलाकात की। उन्हें एक पत्र सौंपा। इसमें जिक्र किया गया कि गौरव को भी अपने नाम का गैर जमानती वारंट जारी होने की जानकारी मीडिया के जरिये मिली।
मौत से पहले का वीडियो: 'मैं बच्चों के साथ बहुत खुश था लेकिन...', दर्द बयां कर स्वास्थ्य कर्मी ने दी जान
सपा नेताओं ने उठाया सवाल
सपा नेताओं ने शिकायती पत्र में कहा कि आज तक इस मामले में पुलिस ने कभी गौरव से पूछताछ नहीं की। गौरव को किस वजह से दोषी माना जा रहा है, यह भी नहीं बताया गया है। गौरव के स्तर से जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा। एसएसपी ने सपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि कार्रवाई की समीक्षा करा ली जाएगी। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी लेकिन दोषी को किसी स्थिति में नहीं बख्शा जाएगा।
गौरव समेत 10 आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी हुए
पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के वांछितों पर शिकंजा कस गया है। पुलिस की पैरवी से वांछित चल रहे दस आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी हुए हैं। इनमें होटल सीके वैली का मालिक 25 हजार का इनामी चांद मियां, सपा पार्षद गौरव सक्सेना, शिवम माथुर, सुनील, आकाश उपाध्याय, सचिन मौर्य, देवेंद्र उर्फ दरिया, समर यादव, रोहित शर्मा व लल्ला के नाम शामिल हैं। इनमें अधिकतर आरोपी शहर छोड़कर भाग गए हैं और छिपकर रह रहे हैं।