फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health worker made a video before committing suicide in Bareilly

मौत से पहले का वीडियो: 'मैं बच्चों के साथ बहुत खुश था लेकिन...', दर्द बयां कर स्वास्थ्य कर्मी ने दी जान

Mon, 28 Oct 2024 08:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 08:35 AM IST
सार

जिला अस्पताल के कर्मचारी नीरज वाल्मीकि का शव शुक्रवार रात उनके बंद मकान में फंदे से लटका मिला था। उन्होंने यहां आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाए, जो उनके मोबाइल में मिले हैं। जिसमें नीरज ने दबंग पिता-पुत्र को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जानिए क्या कहा... 

विज्ञापन
Health worker made a video before committing suicide in Bareilly
नीरज वाल्मीकि - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में स्वास्थ्य कर्मी नीरज वाल्मीकि ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने कहा है कि वह मकान खरीदकर फंस गए थे। दबंग पिता-पुत्र उसे धमका रहे थे। पत्नी नीतू वीडियो में पति की टीस देख रो पड़ीं। उन्होंने परिजनों के साथ जाकर इज्जतनगर थाने में पड़ोसी व उसके दो बेटों के खिलाफ तहरीर देकर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात इज्जतनगर क्षेत्र की कैलाशपुरम कॉलोनी में नीरज वाल्मीकि (48) ने खुदकुशी कर ली थी। उनका शव उनके ही बंद मकान में फंदे से लटका मिला था। अब नीरज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नीरज ने बताया है कि उन्होंने यहां मकान लेकर गलती कर दी थी। नीरज ने पुलिस की कार्यशैली, जाति व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर करीब 15 मिनट के दो वीडियो बनाए थे, जो अब वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

'पुलिस बिकाऊ है...'
नीरज ने कहा कि मैं बच्चों के साथ बहुत खुश था, लेकिन यह मकान खरीदकर फंस गया। ये (आरोपी) मकान न किसी को लेने देता है और न ही रहने देता है। आरोप लगाया कि बरेली की पुलिस बिकाऊ है। नीरज ने आगे कहा कि आज मेरे पास इतनी दौलत नहीं है मैं मुकदमेबाजी करूं। रामभरोसे दबंग और पैसेवाला है। उसके साथ कैसे लड़ाई करूं। बताया कि मैं वाल्मीकि समाज से हूं। जब किरण वर्मा राजवीर वर्मा के मकान खरीदा था, तब आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी की थी। क्या अपनी जाति में जन्म लेना गुनाह है। 

खबर से संबंधित वीडियो...

महिला मित्र के सामने की बेइज्जती
नीरज ने वीडियो में बताया है कि वह एक आशा कार्यकर्ता को यह मकान दिखाने लाए थे। उन्हें किसी परिचित को इसे किराये पर दिलवाना था। तभी पड़ोसी के दो लड़कों ने उन्हें रोककर धमकाया। कहा कि इस मकान को खरीद तो लिया है लेकिन बेचने की गलती न करना। मकान बेचो तो केवल वही खरीदेंगे।

विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed