{"_id":"660fbcdac8f83a727102e499","slug":"sp-candidate-shivpal-singh-yadav-statement-video-goes-viral-in-budaun-2024-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वोट दो... नहीं तो हिसाब किताब भी होगा': सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने दिया ऐसा बयान, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वोट दो... नहीं तो हिसाब किताब भी होगा': सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने दिया ऐसा बयान, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 05 Apr 2024 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2024 03:11 PM IST
सार
बदायूं जिले में चुनाव प्रचार के दौरान का सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह यह कहते हैं कि हम सब का वोट मांगेंगे। जो देगा तो देगा, जो नहीं देगा तो अपने लोग हैं ही। आगे कहते हैं कि जो वोट नहीं देगा, तो फिर हिसाब किताब भी होगा।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। प्रत्याशी और नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बयानबाजी भी हो रही है। बदायूं जिले में चुनाव प्रचार के दौरान का सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह चुनावी जनसंपर्क सभा के दौरान यह कहते दिखाई देते हैं कि हम सब का वोट मांगेंगे। जो देगा तो देगा, जो नहीं देगा तो अपने लोग हैं ही लाखों वोटो से जिताने के लिए।
विज्ञापन
वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि जो वोट नहीं देगा, तो फिर हिसाब किताब भी होगा। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो वायरल होने के बाद में लोगों में तरह-तरह की चर्चा होना शुरू हो गई है। लोग उनके बयान से तरह-तरह मायने निकाल रहे हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो कब का और कहां का है। इस संबंध में सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव को कॉल लगाया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं से सपा प्रत्याशी हैं शिवपाल
सपा ने इस बार शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि उनकी जगह बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाने की वकालत शुरू हो गई है। सपा के वरिष्ठ नेता नरेश प्रताप सिंह ने बीते रविवार को हाजी रईस के परिसर में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुखर होकर आदित्य यादव को चुनाव लड़ाए जाने की बात कही थी।
सपा ने इस बार शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि उनकी जगह बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाने की वकालत शुरू हो गई है। सपा के वरिष्ठ नेता नरेश प्रताप सिंह ने बीते रविवार को हाजी रईस के परिसर में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुखर होकर आदित्य यादव को चुनाव लड़ाए जाने की बात कही थी।