{"_id":"661e347c7fd0dc29fe05250d","slug":"sp-candidate-praveen-singh-airan-filed-nomination-from-bareilly-neeraj-maurya-filed-nomination-from-aonla-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कराया नामांकन, आंवला से नीरज मौर्य ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कराया नामांकन, आंवला से नीरज मौर्य ने भरा पर्चा
Tue, 16 Apr 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:53 PM IST
सार
बरेली लोकसभा के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और आंवला लोकसभा के प्रत्याशी नीरज मौर्य ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान समर्थक और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, नीरज मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को बरेली और आंवला सीट से सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आंवला लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने सुबह 11: 44 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने 12:08 बजे नामांकन कराया। बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भारत जोड़ो पार्टी के नाजिम अली और निर्दलीय संजीव सागर ने भी पर्चा भरा। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने से पहले बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने नेहरू युवा केंद्र में सभा को संबोधित किया। सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी समेत दोनों दलों के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद प्रवीण सिंह ऐरन समर्थकों के साथ पैदल ही कलक्ट्रेट की ओर निकल पड़े। नीरज मौर्य भी समर्थकों संग कलक्ट्रेट पहुंचे। बैरियर पर समर्थकों को रोक दिया गया। प्रत्याशियों के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
19 अप्रैल तक होंगे नामांकन
बरेली में 12 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए। नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी। बरेली और आंवला दोनों लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। बरेली सीट के रिटर्निंग ऑफिसर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार हैं। आंवला सीट के लिए रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ जग प्रवेश हैं। सोमवार को बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र कश्यप समेत पांच लोगों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
इन्होंने भी दाखिल किया परचा
वंचित समाज इंसाफ पार्टी से लईक अहमद अंसारी, जनशक्ति एकता पार्टी से रोहताश कुमार, निर्दलीय नितिन मोहन ने भी परचा दाखिल किया। बरेली सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चौधरी अवध किशोर भुर्जी ने एक सेट परचा लिया। आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने चार, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राजकुमार वर्मा ने एक, निर्दल अकील अली ने एक, अपना दल के नफीस अंसारी ने एक सेट परचा लिया।
वंचित समाज इंसाफ पार्टी से लईक अहमद अंसारी, जनशक्ति एकता पार्टी से रोहताश कुमार, निर्दलीय नितिन मोहन ने भी परचा दाखिल किया। बरेली सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चौधरी अवध किशोर भुर्जी ने एक सेट परचा लिया। आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने चार, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राजकुमार वर्मा ने एक, निर्दल अकील अली ने एक, अपना दल के नफीस अंसारी ने एक सेट परचा लिया।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन- 12 से 19 अप्रैल तक
नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल
नाम वापसी व चुनाव चिह्न वितरण- 22 अप्रैल
मतदान- सात मई
मतगणना- चार जून
नामांकन- 12 से 19 अप्रैल तक
नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल
नाम वापसी व चुनाव चिह्न वितरण- 22 अप्रैल
मतदान- सात मई
मतगणना- चार जून