फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sour relations are returning to Pakistan soon

रिश्तों में खटास से जल्द लौट रहे हैं पाकिस्तानी

Sat, 24 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 24 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sour relations are returning to Pakistan soon
पा‌िककिसतानी
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी ने पाकिस्तानियों में घबराहट बढ़ा दी है। यहां रिश्तेदारों के यहां आए पाकिस्तानी तय समय से पहले वापस जा रहे हैं, उनका मानना है कि मीडिया के माध्यम से मिल रही खबरों ने बेचैन कर दिया है।
विज्ञापन

करांची से आए शकील और उनकी मां फरहा पांच दिन पहले भारत आए थे। चार दिन तक चंदौसी में जामा मस्जिद के निकट अपने चाचा के यहां रहे। वहां रह रहे श्तिेदारों के बीच रहे, शुक्रवार को दोपहर में बरेली में बाग अहमद अली तालाब मोहल्ला में अपने दूसरे चाचा सलीम के यहां आए। यहां पर उन्हें पूरे 25 दिन रहना था लेकिन अब तय समय से पहले ही पाकिस्तान लौट जाएंगे। कह रहे हैं ऐसे हालात में और ज्यादा समय तक रहना समझ में नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन

बरेली आए दो अन्य व्यक्ति भी समय से पहले पाकिस्तान जाने की तैयारी में हैं। इनमें से एक व्यक्ति करांची तो दूसरे लाहौर से बरेली आए हैं। जो कि 30 सितंबर से पहले पाकिस्तान लौट जाएंगे। करांची में जेनरेटर मेकेनिक शकील का कहना है कि उनको भारत में कोई परेशानी नहीं है। पाकिस्तान से बेहतर माहौल है। यहां किसी के बीच कोई गलतफहमी नहीं है लेकिन मीडिया के जरिए ही दोनों देशों के बीच तल्खी दिखाई दे रही है। शकील कहते हैं कि वह 1991 में एक महीने का बीजा पर बरेली आए थे। इस बार एक महीने तक बरेली और चंदौसी में रहने का बीजा मिल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉल बढ़ीं मगर अब नहीं होती लंबी बात   
तीन दिन से भारत और पाकिस्तान के बीच  मोबाइल और लेंड लाइन से बहुत छोटी काल हो रही हैं। बीएसएनएल के महाप्रबंधक इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि यहां से कराची, इस्लामाबाद, हैदराबाद, लाहौर, पेशावर आदि शहरों के लिए काल की संख्या तो बढ़ गईं हैं लेकिन इन काल की अवधि के हो गई हैं।  पाकिस्तान काल करने वालों का कहना है कि एक दूसरे देश की हुकूमत के बीत तल्खी के कारण हर काल टेप हो रही है। ऐसे में घर परिवार की बात करें और उसका खुफिया एजेंसियों ने अलग अर्थ निकाला तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इसलिए मोबाइल पर सावधानी से कम समय के  लिए बात की जा रहीं हैं।

 
 कम आ रहे हैं पाकिस्तानी
बरेली। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में पड़ी दरार के कारण पाकिस्तान से बरेली आने वालों की संख्या में कमी आ रही है। इस साल सितंबर तक मात्र 19 पाकिस्तानी ही बरेली में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हैं। जो कि अब तक की सबसे कम संख्या है।  पिछले साल 2015 में 32 पाकिस्तानी ही बरेली में आए थे।  2014 में इनकी संख्या 39, 2013 में 45 और 2012 में 57 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed