{"_id":"67b3a3f7dd1c11066509d228","slug":"son-deposited-rs-327-lakh-will-deposit-the-remaining-amount-by-selling-the-property-bareilly-news-c-4-lko1064-582746-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में पेंशन फर्जीवाड़ा: आरोपी ने जमा कराए 3.27 लाख, संपत्ति बेचकर जमा करेगा बाकी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में पेंशन फर्जीवाड़ा: आरोपी ने जमा कराए 3.27 लाख, संपत्ति बेचकर जमा करेगा बाकी धनराशि
Tue, 18 Feb 2025 02:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:34 PM IST
सार
बरेली में एक व्यक्ति ने अपने पिता की मौत के बाद पेंशन लेने के लिए फर्जीवाड़ा किया। अपने रिश्तेदार को पिता बताकर 16 साल तक पेंशन लेता रहा। जांच में मामला खुला तो अब उससे रिकवरी हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बरेली में पिता की मौत के 16 साल बाद तक एक रिश्तेदार को पिता बताकर फर्जी तरीके से पेंशन लेने के प्रकरण में घिरे बेटे ने सोमवार को 3.27 लाख रुपये जमा कराए। वह अब तक 5.27 लाख रुपये जमा करा चुका है। शेष 69.39 लाख रुपये जमा करने के लिए अचल संपत्ति बिक्री करेगा। इसके लिए मोहलत मांगी है।
विज्ञापन
मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार के मुताबिक, फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद बेटे ने दो लाख रुपये कोषागार में जमा करा दिए थे। सप्ताहभर में और रुपये जुटाकर देने का भरोसा दिया था। सोमवार तक 3.27 लाख रुपये और जमा कराया है। अब 69.39 लाख रुपये भुगतान करना है। उसने अचल संपत्ति बेचकर भरपाई का लिखित आश्वासन देते हुए मोहलत मांगी है। सशर्त मौका दिया गया है। फिर भी अगर रुपये जमा न हुए तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर कोषागार में रुपये जमा कराए जाएंगे। स्थानीय थाने को निगरानी के लिए कहा है।
विज्ञापन
ये है मामला
बदायूं के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त सोहन लाल शर्मा की मृत्यु के बाद उनका बेटा उमेश भारद्वाज पेंशन की रकम लेने के लिए एक रिश्तेदार को पिता बताता रहा। जबकि, सोहन लाल शर्मा की मौत 19 सितंबर 2008 को हो गई थी। वह कोषागार और बैंककर्मी की मिलीभीगत से पेंशन निकालता रहा। पिता की जन्मतिथि 13 जनवरी 1919 के अनुसार उम्र 105 वर्ष पता चली। प्रकरण की जांच, दस्तावेजों के मिलान पर मामला फर्जी पाया गया। अब 16 वर्ष में ली गई पेंशन और ब्याज समेत 74.66 लाख की वसूली प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन