फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   some people beaten up the Imam and out of the room in bareilly

Bareilly News: इमाम से मारपीट कर कमरे से निकाला, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Tue, 21 Mar 2023 09:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट कर दी। उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 
 

विज्ञापन
some people beaten up the Imam and out of the room in bareilly
थाने में खड़े पीड़ित इमाम और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मस्जिद के इमाम से मारपीट कर उन्हें कमरे से निकालकर ताला लगा दिया गया। कमेटियों के विवाद में इमाम समेत पीड़ित पक्ष के लोग प्रेमनगर थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने मारपीट के आरोपी दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


बिहार के जिला कटिहार के थाना बलरामपुर के गांव महादेवपुर निवासी अब्दुल हलीम ने बताया कि वह कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने स्थित मस्जिद में इमाम हैं। मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए वह मस्जिद और वक्फ की संपत्ति पर बने कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन


Bareilly News: नाटकीय तरीके से पकड़ा गया अशरफ का गुर्गा लल्ला गद्दी, सामने आया यह वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नौ लोग वहां आए और अभद्रता शुरू कर दी। उनको पीटकर कमरे से निकाल दिया। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें लाइसेंसी बंदूक की बट से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने कमरे में ताला डाल दिया और चले गए। उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

मस्जिद की कमेटियों से जुड़ा है विवाद

इमाम के साथ मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के कई लोग दोपहर में प्रेमनगर थाने पहुंचे। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि मस्जिद की कमेटियों से जुड़ा विवाद है। दूसरे पक्ष के मुजफ्फर ने बताया कि यह संपत्ति उनके पास कई वर्षों से है। वह उसका किराया भी दे रहे हैं। इमाम को इसके बारे में बता दिया गया था।

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक ही समुदाय से जुड़े दो गुटों का विवाद था। इमाम से अभद्रता के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed