फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   solid best plant

क्यों नहीं चला रहे हैं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Tue, 10 Feb 2015 12:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि प्लांट न चलने की वजह से एयरफील्ड से सटे इलाके में कूड़ा जमा हो रहा है। इससे वायुसेना के विमानों के लिए बर्ड हिट का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले वायु सेना प्लांट चालू कराने के लिए कमिश्नर और नगर आयुक्त को भी पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन

हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में वायु सेना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि एयरफील्ड के चारों ओर कूड़ा और गंदगी बढ़ रही है। सड़क किनारे कूड़ा डंप करने से इस पर पक्षी मंडराते रहते हैं। ऐसे में कभी भी कोई पक्षी विमान से टकराकर उसे नष्ट कर सकता है और पायलट की जिंदगी भी खतरे में डाल सकता है। पत्र में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कूड़ा निस्तारण के लिए शहर में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आपत्ति की वजह से बंद पड़ा है। एयरफोर्स ने केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का हवाला देते हुए शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट दोबारा चलवाने को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आपत्ति के बाद प्लांट में काफी काम कराया जा चुका है। फिर भी एनओसी नहीं मिली। पूरे मामले से शासन को अवगत कराकर प्लांट चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। -शीलधर सिंह यादव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लांट की खबर का जोड़

पार्षदों को भी याद दिलाई जिम्मेदारी
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास कूड़ा जमा होने से विमानों के लिए बढ़ रहे खतरे से आगाह करने के लिए वायुसेना अफसरों ने कुछ पार्षदों से भी बात की है। वार्ड 48 पीर बहोड़ा के पार्षद अजय सक्सेना और वार्ड 22 कंजादास के पार्षद विक्रम सिंह के साथ बातचीत में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आर मुथुवेल ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद होने पर नाखुशी जाहिर करते हुए उसे चलाने के लिए केंद्र ओर राज्य सरकारों को लिखे पत्र की प्रतियां उन्हें दीं। मेयर और नगर आयुक्त को लिखे पत्र भी दिखाए। उन्होंने हाल ही में हुए एयर क्राफ्ट हादसे का भी उल्लेख किया। पार्षद उन्हें एयरफील्ड के आसपास इलाके को स्वच्छ बनाने का आश्वासन देकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed