फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   soldier Agree to marriage after rape in Bareilly

बरेली: जेल जाने की नौबत आई तो शादी को राजी हुआ सिपाही

Sat, 29 Jun 2019 02:29 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
soldier Agree to marriage after rape in Bareilly
किशोरी के साथ दुष्कर्म - फोटो : Social Media

जेल जाने की नौबत आने पर दुष्कर्म का आरोपी सिपाही प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया। महिला थानों वालों ने दोनों की कोर्ट मैरिज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज मझोला (मुरादाबाद) की न्यू एकता कॉलोनी का रहने वाला है।

विज्ञापन


पिछले दो साल से उसका प्रेम प्रसंग बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से चल रहा था। उन दोनों की मुलाकात एक रोडवेज बस में सफर के दौरान हुई थी। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी करने का बहाना करके होटल में उसे कई बार ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं उसने दूसरी लड़की से शादी का रिश्ता तय कर लिया था। सात जुलाई को बरात जानी तय थी। इसका पता लगने पर गुरुवार को युवती ने इसकी शिकायत एसएपी मुनिराज जी. से की थी। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सिपाही को हिरासत में भी ले लिया था। सिपाही शुरू में शादी से इनकार करता रहा। मगर जेल जाने की नौबत आई तो प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शादी करने राजी है इसलिए उन्हें घरवालों के साथ भेज दिया गया है। सोमवार को लड़की के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed