{"_id":"573cc9ab4f1c1bd51aac7545","slug":"solar-power-systems-will-otovoltik-stations-f","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में लगेंगे फ ोटोवोल्टिक सोलर पावर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में लगेंगे फ ोटोवोल्टिक सोलर पावर सिस्टम
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 19 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली सहित प्रदेश के सभी थानों के कंप्यूटर अब बिजली के अभाव में बंद नहीं होंगे। इनके लिए हर थाने में सितंबर तक 10-10 किलोवाट क्षमता के फ ोटो वोल्टिक सोलर पावर सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इनके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस निर्माण निगम को 50.81 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए गए हैं। इस सिस्टम के लागू होने पर कम से कम 12 घंटे तक थानों के कंप्यूटर चलते रहेंगे। अगले दिन धूप की रोशनी मिलने पर वह स्वत: चार्ज होने के साथ-साथ चालू हो जाएंगे।
मार्च के महीने में डीजीपी के साथ एसएसपी की बैठक में यह मुद्दा रखा गया था। उसी के बाद फ ोटो वोल्टिक सोलर पावर सिस्टम लगाने पर विचार हुआ। यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया, जिस पर सौर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई। अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को सही माना और शासन से सहमति होने पर इस सिस्टम को लगाने का फैसला लिया है। इस बारे में डीजीपी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।