फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Social media war on Swami Chinmayanand and student case

बरेलीः स्वामी चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण पर सोशल मीडिया वार, एक और वीडियो आया सामने

Tue, 10 Sep 2019 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Social media war on Swami Chinmayanand and student case
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद के यौन शोषण संबंधी वीडियो के शॉट्स वायरल होने के कुछ घंटों बाद छात्रा का एक गाड़ी में साजिशकर्ताओं के साथ वीडियो क्लिप व कुछ फोटो वायरल हुआ है। वीडियो कुछ युवा यह बात करते नजर आ रहे हैं कि वे किसी प्रभावशाली व्यक्ति को घेर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मंगलवार को एक सोशल साइट पर वीडियो से ली गईं स्वामी चिन्मयानंद की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की गईं। इसमें स्वामी एक छात्रा से मसाज करवा रहे हैं। वीडियो वर्ष 2014 का बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने स्वामी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच यूपी सरकार की ओर से गठित एसआईटी कर रही है। इस दौरान स्वामी की वीडियो फोटो सामने आई, जिसमें एक छात्रा उनकी मसाज कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि स्वामी का यह वीडियो चश्मे में लगे खुफिया कैमरे की मदद से 31 जनवरी 2014 को बनाया गया। वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है कि स्वामी चिन्मयानंद अपना मोबाइल चेक करते हुए कुछ मेसेज के रिप्लाई टाइप कर रहे हैं और छात्रा उनके तलवे में मालिश कर रही है। इसके अलावा कभी पेट और कभी सिर की मालिश करते हुए तस्वीर वायरल की गई है। छात्रा ने वीडियो बनाते समय चश्मे को मेज पर रखा है ताकि उसका भी चेहरा वीडियो में आ सके। 

वीडियो और स्क्रीन शॉट पूरी तरह से फर्जी हैं। इन्हें एडिट कर तैयार किया गया है। यह वीडियो 31 जनवरी 2014 का बनाया गया है। उस समय छात्रा कॉलेज में थी ही नहीं। एसआईटी जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। - ओम सिंह, अधिवक्ता स्वामी चिन्मयानंद


वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। न ही इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत की। इस प्रकरण की एसआईटी जांच कर रही है। इस कारण जो भी निर्णय लेगी एसआईटी ही लेगी। वह इस मामले में कुछ भी नहीं बता सकते। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed