फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sniffer dog deployed for the security of devotees in Kashi suffered sports injury

UP: काशी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात खोजी कुत्ते को हुई स्पोर्ट्स इंजरी, आईवीआरआई में होगी सर्जरी

Thu, 28 Aug 2025 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 01:42 PM IST
सार

वाराणसी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात खोजी कुत्ते गर्थ को गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है। उसके पिछले बाएं पैर के घुटने में चोट है। आईवीआरआई में लाकर उसका एक्सरे कराया गया। अब यहां उसकी सर्जरी की जाएगी। इसके लिए गुजरात से विशेष बायो फाइबर टेप मंगाया गया है। 

विज्ञापन
sniffer dog deployed for the security of devotees in Kashi suffered sports injury
खोजी कुत्ता गर्थ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात खोजी कुत्ते गर्थ के पिछले बाएं पैर के घुटने में गंभीर स्पोर्ट्स इंजरी हुई है। बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान (आईवीआरआई) में उसकी सर्जरी होगी। इसके लिए गुजरात से विशेष बायो फाइबर टेप मंगाया गया है।

विज्ञापन


आईवीआरआई रेफरल पॉलीक्लीनिक के वैज्ञानिक डॉ. रोहित के मुताबिक, 21 अगस्त को गर्थ को यहां लाया गया था। एक्सरे कराने पर तकलीफ का पता नहीं चला। एमआरआई कराने पर घुटने में क्रूसेड लिगामेंट इंजरी का पता चला। इसीलिए व्यायाम या दौड़ने में बेहद दर्द होने पर वह घुटना उठाकर चल रहा है। चिकित्सकों ने सर्जरी कर बायो फाइबर टेप लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: 'डोंट हेट मी प्लीज...मैनेज कर लेना', बेटे और पति संग जान देने वाली शिवांगी ने नोट में लिखी ये भावुक बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


टेप संस्थान में उपलब्ध न होने पर गुजरात की एक कंपनी को ऑर्डर दिया गया है। उसने सप्ताह भर में उपलब्ध कराने की बात कही है। तब तक के लिए प्राथमिक उपचार का तरीका बताकर बुधवार को गर्थ को वाराणसी भेज दिया गया। अगले माह उसकी सर्जरी होगी।

गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है गर्थ 
बाबा विश्वनाथ धाम पर तैनात बम निरोधक दस्ते के हेड कांस्टेबल रमाकांत के मुताबिक, लैब्राडोर ब्रीड के सात वर्षीय गर्थ को विस्फोटक सामग्री खोजने के लिए दो बार पुलिस महानिदेशक ने गोल्ड मेडल से नवाजा है। गर्थ जैसी सूंघने की क्षमता प्रदेश के किसी कुत्ते में नहीं है। आईवीआरआई में गर्थ के इलाज के दौरान कांस्टेबल अमित कुमार, ट्रेनर पंकज सिंह साथ रहे।

फट जाता है घुटने का लिगामेंट
डॉ. रोहित के मुताबिक क्रूसेड लिगामेंट इंजरी को इंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) इंजरी भी कहते हैं। एसीएल जांघ की हड्डी (फीमर) को पिंडली की हड्डी (टीबिया) से जोड़कर स्थिर रखता है। चोट से लिगामेंट (अस्थिबंद) खिंच या फट जाता है, लेकिन नजर नहीं आता। इससे घुटने में तेज दर्द होता है। दौड़ने, खेलने या व्यायाम करने के दौरान एसीएल इंजरी की आशंका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed