{"_id":"621144486850b104e9231742","slug":"smack-smugglers-usman-and-faizan-s-kothi-demolished-bareilly-news-bly476006172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्कर उस्मान और फैजान की कोठी पर चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्कर उस्मान और फैजान की कोठी पर चला बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में रहने वाले स्मैक तस्कर उस्मान और उसके बेटे फैजान उर्फ राजा बाबू की किला में मिनी बाईपास के मोहल्ला आनंद विहार स्थित कोठी पर शनिवार को बीडीए ने बुलडोजर चलवा दिया। यह कोठी बीडीए से नक्शा पास कराए बिना बनाई गई थी। उस्मान, उसकी पत्नी रेहाना और उसका बेटा फैजान उर्फ राजा बाबू बड़े स्मैक तस्कर हैं।
पति-पत्नी करीब 25 साल से और फैजान करीब पांच-छह साल से स्मैक तस्करी के धंधे में सक्रिय हैं। उस्मान को पिछले दिनों बहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसी बीच फैजान का इंस्टाग्राम पर पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो वायरल हुआ। इस पर एसएसपी ने रेहाना और फैजान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। कुछ दिन बाद फैजान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रेहाना अब भी फरार चल रही है। इसी बीच पुलिस ने उनकी संपत्ति का भी चिह्नीकरण शुरू कर दिया।
इस बीच सामने आया कि इन लोगों की एक कोठी किला थाना क्षेत्र में मिनी बाईपास पर आनंद विहार कॉलोनी में है। बीडीए की जांच में पता चला कि कोठी नक्शा पास कराए बगैर बनाई गई है। इस पर बीडीए ने उन्हें नोटिस जारी किया लेकिन कोई जवाब न मिलने पर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बीडीए की टीम बुलडोजर लेकर वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
किला थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव और पीएसी को भी बुला लिया गया। इसके बाद तस्करों की कोठी को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया। यह कोठी तीन ओर से मकानों में फंसी होने के चलते बीडीए टीम धीरे-धीरे इसे नेस्तनाबूद करने में दिनभर लगी रही। शाम तक इसे ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बीडीए के एई अनिल कुमार, जेई सुनील कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।