{"_id":"6190226992c7782db131dbf6","slug":"smack-smuggler-arrest-bareilly-news-bly4660468166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मैक के बड़े तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया तो उन्होंने नए गुर्गों को मैदान में उतार दिया है। बारादरी पुलिस ने सीबीगंज के गांव सरनिया में रहने वाले राजा को 174 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर इशाकत, रिफाकत और शराफत का गुर्गा है।
बारादरी पुलिस के मुताबिक, इशाकत, रिफाकत और उनका चाचा शराफत झारखंड से कच्चा माल लाकर फतेहगंज पश्चिमी के देहात इलाके में स्मैक तैयार करके उत्तराखंड समेत आसपास के अन्य प्रदेशों में सप्लाई करते हैं। राजा ने बताया कि पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद उसके जैसे लड़के ही स्मैक सप्लाई करते हैं। बदले में उन लोगों को कमीशन मिलता है। शनिवार को वह स्कूटी से उत्तराखंड में स्मैक सप्लाई करने जा रहा था तभी बारादरी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 174 ग्राम स्मैक, स्कूटी, मोबाइल और 1600 रुपये बरामद हुए हैं। उसे गिरफ्तार करने वाले जोगीनवादा चौकी इंचार्ज सुनील राठी ने बताया कि राजा को पहली बार ही पकड़ा गया है।
इशाकत की स्मैक की उत्तराखंड में बड़ी डिमांड
पुलिस के मुताबिक, इशाकत उत्तराखंड में तमाम इलाकों में स्मैक सप्लाई करता है। वहां उसकी स्मैक की काफी मांग है और वह उत्तराखंड समेत कई जगह से वांछित भी चल रहा है।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी में पकड़े गए थे नए तस्कर
बृहस्पतिवार को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र की खालापार कॉलोनी निवासी गुलवेज अंसारी और नदीम को गिरफ्तार किया था। वे दोनों भी पहली बार पकड़े गए थे और फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर इशाकत आलूवाला और अजीम के लिए काम करते थे।