फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slow progress in Jal Jeevan Mission; officials could face scrutiny.

Bareilly News: जल जीवन मिशन की प्रगति धीमी, घिर सकते हैं अधिकारी

Tue, 30 Jun 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Slow progress in Jal Jeevan Mission; officials could face scrutiny.
बरेली। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के निर्माण की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री नाराज न हो इसके लिए अधिकारी सवालों के जवाब तलाश रहे हैं। जिले में चल रहीं 2600 करोड़ की परियोजना में महज 67 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। बजट के अभाव में अभी निर्माण की गति सुस्त है। दो माह पहले ओवरहेड टैंक गिरने के मामले की जांच रिपोर्ट भी अभी तक नहीं प्राप्त हो सकी है।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन के तहत 876 में से 875 स्कीम पर काम चल रहा है। विभाग का दावा है कि 400 ट्यूबवेल व ओवरहेड का काम पूरा हो गया है। वहीं, 266 ग्राम पंचायतों में स्कीम बनाकर ग्राम पंचायतों को हैंडओवर किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन का काम अगस्त 2021 से चल रहा है। इसमें 1188 ग्राम पंचायतों के 1807 राजस्व गांवों में 8341 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जल निगम को नोडल एजेंसी बनाकर एनसीसी लिमिटेड फर्म से काम कराया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि 8136 किमी पाइप लाइन बिछ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर किशनपुर कुइया, क्योलड़िया, बबूरा बबुरी, बरखन, खतौआ सहित बड़ी संख्या में गांव ऐसे हैं, जहां अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। खोदी गईं सड़कों का अब तक पुर्ननिर्माण नहीं हुआ है।
बढ़ाई जा चुकी समयसीमा
जिले में 5,15,485 घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाना है। जल निगम के दावे के मुताबिक, अब तक 5,09,945 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। फर्म की लापरवाही व श्रमिकों की कमी के चलते काम सुस्त गति से हुआ। इस कारण काम पूरा करने की समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2028 कर दी गई।
......................
सरदार नगर में ओवरहेड टैंक गिरने की नहीं आई रिपोर्ट
आलमपुर जाफराबाद के सरदार नगर में ओवरहेड टैंक गिरने के बाद आज तक इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई। बीते चार मई को हुई इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे। धराशायी हुए ओवरहेड टैंक के नीचे की मिट्टी की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसे ऊधम सिंह जिले की पंतनगर प्रयोगशाला भेजा गया था। ओवरहेड टैंक के नमूने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई भेजे गए हैं। निर्माण सामग्री की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ भेजा गया है। दो माह बाद भी इन सभी रिपोर्टों का इंतजार है। वहीं, जिले के सभी ओवरहेड टैंक के लिए गठित नोडल टीमों की रिपोर्ट भी नहीं मिली है।
.......................

वर्जन ...
अभी तक 67 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। काम करने वाली फर्म को 90 फीसदी से ऊपर वाले काम को पहले पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इनका भुगतान भी बकाया है। ऐसे में दो से तीन स्कीमों पर ही काम चल रहा है। - शनि सिंह परमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण

---
अफसरों की अटकीं सांसें, आंकड़ों का करते रहे मिलान
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही विभागों के अधिकारियों की सांसें अटकीं नजर आ रहीं हैं। ऐसा ही नजारा स्वास्थ्य विभाग में भी नजर आया। सोमवार को सुबह से ही सीएमओ और एसीएमओ कार्यालयों में बैठकों का दौर शुरू हो गया, जो कि देर शाम तक जारी रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सुबह 10 बजे ही कार्यालय में सभी अधिकारी और पटल सहायकों को उपस्थित होने का आदेश जारी किया। बैठक के दौरान सीएमओ ने आयुष्मान भारत योजना, एचपीवी टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु मृत्यु दर समेत अन्य रिपोर्ट की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed