{"_id":"65c69e611a44e38a95096c44","slug":"six-people-including-two-sisters-died-in-road-accidents-bareilly-news-c-4-noi1138-341193-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसों में दो बहनों समेत छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसों में दो बहनों समेत छह लोगों की मौत
विज्ञापन
बरेली। रजऊ परसपुर में शुुक्रवार को टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। टैंकर को भी कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई।
सीबीगंज के बिधौलिया गांव के रियाज अहमद अपनी दो बेटियों हसीन बानो (18) व सोनी (14) को बाइक पर बैठाकर फरीदपुर के गांव भगवंतापुर जा रहे थे। दिन में करीब 11 बजे जैसे ही वह हाईवे पर रजऊ परसपुर गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर बैठी दोनों बेटियां टैंकर के पिछले टायर के नीचे आ गईं। सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रियाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ हाईवे नवीन कुमार पहुंचे। घायल को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
इसके अलावा कस्बा सेंथल निवासी 55 वर्षीय राजीव गुप्ता बेसिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। विभागीय काम से बृहस्पतिवार को वह नवाबगंज आए थे। शुक्रवार सुबह वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। सेंथल और हाफिजगंज के बीच उनकी स्कूटी एक कार की चपेट में आ गई। राजीव गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
देवरनियां थानाक्षेत्र के गांव खमरिया गोपाडांडी निवासी 30 वर्षीय भगवानदास बृहस्पतिवार रात बरातघर में एक शादी समारोह में दावत खाने बाइक से गए थे। लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाकर सूचना परिजन को दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं, उत्तराखंड के पंतनगर निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार लालकुआं गए थे। वहां से बृहस्पतिवार शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। बहेड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। घायल सुशील कुमार को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर राधा-कृष्ण मंदिर के सामने स्थित कट से मुड़ते समय ठेला लगाकर मूंगलफली बेचने वाले महेंद्र पाल (40) को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र बंद पड़ी रबर फैक्टरी की कॉलोनी में रहते थे। वह नेशनल हाईवे के किनारे ठेला लगाते थे।