{"_id":"648a6828ed0397c95c06d955","slug":"six-month-old-child-died-due-to-diarrhea-in-bareilly-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: तपते मौसम में जानलेवा हुआ डायरिया, बरेली में छह माह के बच्चे की मौत; जानें लक्षण और बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तपते मौसम में जानलेवा हुआ डायरिया, बरेली में छह माह के बच्चे की मौत; जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Thu, 15 Jun 2023 07:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:06 AM IST
सार
जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तपते मौसम में अब डायरिया जानलेवा होने लगा है। जिला अस्पताल में डायरिया से छह माह के मासूम की मौत हो गई और करीब 28 बच्चे बीमार हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में भीषण गर्मी से डायरिया अब जानलेवा होने लगा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती छह माह के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा वार्ड प्रभारी ने बच्चे के सीवियर डायरिया से पीड़ित होने की बात कही है। इस साल जिला अस्पताल में डायरिया से यह पहली मौत हुई है।
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि संजयनगर के छह माह के बच्चे को परिजन बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए लाए थे। स्टाफ ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया था पर उसकी धड़कनें सुस्त पड़ रही थीं। पूरा शरीर ठंडा हो गया था। रक्तचाप भी कम हो गया था। दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: 'इस धंधे में शामिल हो जाओ, खूब रुपया कमाओगी', विरोध करने पर युवती से मारपीट की, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
वार्ड स्टाफ के मुताबिक मंगलवार को संजय नगर के कुंवर राम सुबह नौ बजे छह माह के बेटे विराट को लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। जांच में सीवियर डायरिया की पुष्टि हुई। सुबह 11 बजे इलाज के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। आशंका जताई कि बच्चा कई दिन से बीमार था। समय से इलाज शुरू होता तो उसकी जान बच सकती थी।

30 बेड का है बच्चा वार्ड, भर्ती हैं 36 बच्चे
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में सभी बेड करीब माहभर से भरे हैं। स्टाफ के मुताबिक भर्ती 36 बच्चों में से 28 डायरिया की चपेट में हैं। वार्ड में 30 बेड हैं, ऐसे में परिजन की सहमति के आधार पर छह बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक गर्मी से बेहाल हो रहे बच्चों को भर्ती करने के लिए छह बेड का नया वार्ड बनाया गया था। जो बच्चे स्वस्थ हो रहे हैं, उन्हें डिस्चार्ज कर उनके स्थान पर गंभीर बच्चों को भर्ती करने के लिए कहा है।बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए लिखा पत्र
डायरिया अब जान लेने लगा है पर अब तक बच्चा वार्ड में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। पिछले दिनों सीएमएस ने सीएमओ को पत्र भेजकर बाल रोग विशेषज्ञ तैनात करने के लिए कहा था।ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, सबके सामने भरा मांग में सिंदूर, फिर गूंजने लगे बधाई गीत
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक डॉक्टर को अटैच किया था पर अवकाश पर होने से उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है। इधर, सीएमएस ने एक बार फिर पत्र भेजकर बाल रोग विशेषज्ञ तैनाती के लिए कहा है।
बच्चों में डायरिया के लक्षण
- दिन में कई बार दस्त, पेट दर्द और ऐंठन।- जी मिचलाना, उल्टी होना और तेज बुखार।
- खाना बंद करना, मुंह और त्वचा में सूखापन।
बचाव के उपाय
- सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बच्चे धूप में न निकलें।- बच्चों को पानी या ओआरएस का घोल पिलाते रहें।
- हल्के कपड़े पहनाएं, दोपहर में बच्चों को न नहलाएं।
- बाहर से आने पर तुरंत ठंडी चीजें न खिलाएं।
- फास्ट फूड, तीखी या तली-भुनी सामग्री से परहेज करें।
- तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।