फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six blocks did not upload the action plan for the work in the panchayats

Bareilly News: छह ब्लॉकों ने अपलोड नहीं की पंचायतों में कामों की कार्ययोजना

Wed, 02 Apr 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Six blocks did not upload the action plan for the work in the panchayats
बरेली। नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही जिले के छह ब्लॉकों में अब विकास कार्य नहीं हो सकेंगे, क्योंकि इन विकास खंडों की ओर से ब्लॉक पंचायत विकास योजना की कार्य योजना बनाकर बेवसाइड पर अपलोड नहीं की गई है। ऐसे में नए वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से उनको धनराशि मुहैया नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 15 ब्लॉक है। इन ब्लॉकों में होने वाले विकास कार्य को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे, ताकि कार्य योजना अपलोड होने के बाद में शासन स्तर से विकास कार्य कराने के लिए धनराशि का आवंटन किया जा सके। जिसके आधार पर ब्लॉकों में विकास कार्यों को किया जा सके, लेकिन छह ब्लॉकों की ओर से ब्लॉक पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) को अपलोड नहीं किया गया है। जबकि मंडलायुक्त से लेकर उप निदेशक पंचायत तक खंड विकास अधिकारियों को निर्देश कर चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को तमाम सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन


-------

इन ब्लॉकों की ओर नहीं अपलोड की कार्ययोजना

मीरगंज, नवाबगंज, भदपुरा, आलमपुर जाफराबाद, मझगवां, रामनगर।

--------

इन ब्लॉकों ने अपलोड की योजना

भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, क्यारा, बहेड़ी, दमखोदा, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, फरीदपुर, भुता।

--------

- 15 ब्लॉकाें में से छह ब्लॉकों ने कार्ययोजना को बनाकर अपलोड नहीं किया है। ऐसे में इन ब्लॉकों में अभी विकास कार्य कराए जाना संभव नहीं होगा। - महेंद्र सिंह, उपनिदेशक पंचायत बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed