फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivalaya echoed with cheers, devotees performed Jalabhishek

Bareilly News: जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 23 Jul 2024 06:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with cheers, devotees performed Jalabhishek
आंवला। गायत्री श​क्ति पीठ पर पूजन करते ​शिवभक्त-संवाद
अलीगंज। श्रावण माह के पहले सोमवार को क्षेत्र में जगह-जगह बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनने को मिली। वहीं, कई शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को सुबह से ही भोले बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर शिवालयों में लंबी लाइन देखने को मिली। घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भक्तों ने पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेल पत्र, धतूरा आदि से अभिषेक किया।
विज्ञापन

-
ढहाए वाले शिवधाम पर चढ़ाए जल
सिरौली। कस्बे में शिव भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ कछला, हरिद्वार, ब्रजघाट से जल लाकर सिरौली के मोहल्ला साईदान में स्थित ढाए वाले शिव धाम पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा ग्राम लिलौर में महाभारतकालीन प्राचीन झील पर स्थित तपेशनाथ धाम पर भी शिव भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। उधर, नगर पंचायत प्रशासन ने सारे मंदिरों व शिवालयों के आसपास चुना डलवाकर सड़कों को चमकाया।
विज्ञापन


--
अधिक संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालु
भड़सर। सावन के के पहले सोमवार को कांडुपुल स्थित शिव मंदिर, गांव भटपुरा जागीर, खाई खेड़ा, बड़ेपुरा, कुंवरपुर, बंजरिया, गजराजपुर आदि जगहों पर स्थित शिवालयों में महिला श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंची, जहां पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कछला से जल लाकर किया जलाभिषेक

आंवला। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने कछला से गंगाजल लाकर क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस दौरान कस्बे के तमाम मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायत्री शक्तिपीठ गंज पुरैना ढाल पर भी पूजा- अर्चना की गई। इसमें डॉ. विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा कि शिव कल्याण सत्य एवं मुक्ति प्रदान करते हैं। शिवोपासना करने वाले की अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस अवसर पर प्रखर विघार्थी, विद्यावती, रामजी मल, मुन्ना लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
--
गौरीशंकर धाम पर उमड़ी भीड़
गुलड़िया। ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर गुलड़िया उपराला के धाम पर शिवभक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर शिवालय परिसर में पुलिस तैनात रही। सावन के पहले सोमवार से पहले ही गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई थीं। सोमवार को प्रातः काल से ही गौरी शंकर धाम के कपाट खोल दिए गए। प्रातः काल से लेकर दोपहर तक सिरौली अलीगंज मार्ग पर बड़े वाहनों का डायवर्जन भी रहा। संवाद
--
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
बिशारतगंज। भोर से ही जलाभिषेक के लिए कस्बे के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रत रखने वाले भक्तों ने शाम को पूजा-अर्चना कर व्रत खोला। बड़ी संख्या में भोले के भक्तों ने कछला गंगा से जल लाकर गुलड़िया गौरीशंकर के प्राचीन मंदिर व कस्बे के मंदिरों में जलाभिषेक किया। संवाद

--
कछला और हरिद्वार से जल लाकर चढ़ाया
नवाबगंज। कस्बे व देहात क्षेत्र में स्थित शिवालयों में शिवभक्तों ने कछला और हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया। कस्बे से सटे ईध जागीर गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, दलेलनगर में शिव मंदिर, बालाजी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, मनोकामनापूर्ण श्री बाला जी मंदिर आदि में कांवड़ियों का आना-जाना लगा था। पुलिस प्रशासन ने बाइपास मार्ग से डग्गामार वाहनों को हटाकर रास्ता साफ करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed