फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shastri Market narcotics raid , holding Fortvin injection , leave

शास्त्री मार्केट में नारकोटिक्स का छापा, फोर्टविन इंजेक्शन पकड़े, छोड़े

Sat, 09 Jan 2016 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 09 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अचानक नारकोटिक्स विभाग के अफसर शास्त्रीमार्केट पहुंचे। अफसरों ने गोपनीय जानकारी मिलने पर ब्लैक में मिल रहे फोर्टविन इंजेक्शन खरीदे। नारकोटिक्स टीम ने ब्लैक में बेचने वाले दुकानदार को दबोच लिया और उसे भारी तादाद में इंजेक्शन बरामद किए। इसकी जानकारी मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। अवैध कारोबार करने वाले खिसक लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक दुकान पर फोर्टविन इंजेक्शन मांगा। दुकानदार ने टीम सदस्य से दस गुना कीमत पर बेचा। बताया जाता है कि फोर्टविन इंजेक्शन पैकिंग पर (एक दर्जन) पर 47 से 50 रुपये ही अंकित होता है। दर्द में असरकारक माने जाने वाले फोर्टविन इंजेक्शन को दुकानदार दस गुना कीमत यानी 500 रुपये दर्जन बेच रहे हैं। नारकोटिक्स टीम सदस्य को ब्लैक और अवैध बिक्री की पुष्टि होते ही दुकान में मौजूद सभी इंजेक्शन जब्त कर लिए और दुकानदार को हिरासत में लेकर चले गए। कारोबारियों ने बताया कि टीम ने दुकानदार को काफी देर बाद छोड़ दिया। इस कथित छापामारी को लेकर बाजार में चर्चा बनी रही।
विज्ञापन

- वर्जन--
‘मै अपनी माता की दवा लेने गया था, लोगाें ने समझा कि चेकिंग करने गया हूं।’
सुशील वर्मा, एसपी नारकोटिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed