फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shardiya Navratri 2023 devotees gathering at dev temples in bareilly

Shardiya Navratri 2023: बरेली के देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्ति में लीन हुए भक्त, गूंजे माता के जयकारे

Sun, 15 Oct 2023 11:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 11:30 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। पहले दिन घरों में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। मंदिरों में पुजारियों ने विधि विधान से घट स्थापना कराई।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 devotees gathering at dev temples in bareilly
मां की भक्ति में लीन भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक देवी मां के नौ स्वरूपों की उपासना की जाएगी। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। बरेली के देवी मंदिरों में रविवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। देवी मंदिर मां के जयकारों से गुंजायमान हो गए। 

विज्ञापन


शहर के कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में देवी मां की महाआरती हुई। साहूकारा स्थित नौ दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। देवी उपासना के महापर्व में देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। मंदिरों में पुजारियों ने विधि विधान से घट स्थापना कराई। व्रत रखकर भक्तिभाव से माता की उपासना करते हुए भक्तों ने भोग लगाया। शहर में कई जगह देवी पंडाल सजाए गए हैं। 



ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर ने बताया कि इस बार मां दुर्गा का आगमन गज (हाथी) पर हुआ है। इसे बेहद शुभ माना जा रहा है। 30 साल बाद शारदीय नवरात्र का प्रारंभ शश राजयोग, भद्र राजयोग और बुधादित्य योग के साथ हुआ है। 

शारदीय नवरात्र की प्रमुख तिथियां 
15 अक्तूबर - प्रतिपदा तिथि मां शैलपुत्री की पूजा।
16 अक्तूबर - द्वितीया तिथि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा।
17 अक्तूबर - तृतीया तिथि मां चंद्रघंटा की पूजा।
18 अक्तूबर - चतुर्थी तिथि मां कुष्मांडा की पूजा।
19 अक्तूबर - पंचमी तिथि मां स्कंदमाता की पूजा।
20 अक्तूबर - षष्ठी तिथि मां कात्यायनी की पूजा।
21 अक्तूबर - सप्तमी तिथि मां कालरात्रि की पूजा।
22 अक्तूबर - दुर्गा अष्टमी मां महागौरी की पूजा।    
23 अक्तूबर - महानवमी मां सिद्धिदात्री की पूजा व शारदीय नवरात्र व्रत का पारण।
24 अक्तूबर - दशमी तिथि (दशहरा) मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed