फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sewer line choked in Azamnagar, 12 thousand population troubled

Bareilly News: आजमनगर में सीवर लाइन चोक, 12 हजार की आबादी परेशान

Sat, 24 Aug 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Sewer line choked in Azamnagar, 12 thousand population troubled
- अयूब खां चौराहे पर सीवर लाइन ठीक होने के बाद भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन

बरेली। अय्यूब खां चौराहे पर सीवरलाइन चोक होने पर कई इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड 20 की हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है। स्मार्ट सिटी के तहत आने वाले इस वार्ड में पार्षद तक अपने घर से नहीं निकल सकते। इसको लेकर रक्षाबंधन पर भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस वजह से वार्ड में करीब 12 हजार की आबादी परेशान है।

पिछले 16 दिनों से अय्यूब खां चौराहे पर मेन सीवर लाइन चोक है। इस वजह से स्मार्ट सिटी में सम्मिलित वार्ड 20 आजमनगर और वार्ड 64 बाग ब्रिगटान, सिकलापुर समेत वार्ड 60 बासमंडी, वार्ड 72 आलमगिरीगंज की 50 हजार से अधिक जनता परेशान थी। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने अय्यूब खां चौराहे की मेन सीवर लाइन को ठीक किया तो वार्डाें में कई मोहल्ले के लोगों को राहत मिल गई, लेकिन स्मार्ट सिटी में शामिल वार्ड 20 की हालत अभी तक नहीं सुधरी है। पार्षद आरिफ ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की, अब हालात यह हो गए हैं कि वह भी अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते। सरायखाम में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed