फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Several people injured in road accidents in Bareilly

Bareilly: बहेड़ी में बरातियों की बस पलटी, भोजीपुरा में ट्रॉली में घुसी पिकअप, दोनों हादसों में 13 लोग घायल

Sun, 23 Nov 2025 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बहेड़ी/भोजीपुरा (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, बहेड़ी/भोजीपुरा (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 02:22 PM IST
सार

बरेली जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस बीच अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे हुए। बहेड़ी में बरातियों की बस पलट गई, जिससे आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उधर, भोजीपुरा में ट्रॉली में पीछे से पिकअप घुस गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Several people injured in road accidents in Bareilly
भोजीपुरा में ट्रॉली में घुसी पिकअप - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रविवार सुबह हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे बरातियों की बस अनियंत्रित होकर गांव गुडवारा के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई थी। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि किसी के गंभीर चोट नहीं लगी है। मामूली घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


भोजीपुरा ओवरब्रिज पर ट्रॉली से टकराई पिकअप, पांच घायल 
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। भोजीपुरा ओवरब्रिज पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से सब्जी से भरी पिकअप पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक और चार व्यापारी घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। दो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि कोहरे के कारण ट्रॉली दिखाई न देने से हादसा हुआ।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed