फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven thousand debt, 20 thousand left even after paying one lakh, ate poison

सात हजार का कर्ज, एक लाख चुकाकर भी 20 हजार बाकी, खा लिया जहर

Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand debt, 20 thousand left even after paying one lakh, ate poison
अस्पताल में भर्ती पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सूदखोर के जाल में फंसे ऑटो ड्राइवर को गंभीर हालत में घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

ऑटो छीनने की धमकी से आया दहशत में, चार साल पहले लिया था कर्ज

बरेली। संजयनगर में रहने वाले ऑटो ड्राइवर पंकज उर्फ कल्लू ने चार साल पहले एक सूदखोर से सात हजार रुपये का कर्ज लिया। एक लाख रुपये से ज्यादा रकम चुकाने के बावजूद सूदखोर 20 हजार रुपये और बकाया बताकर जब उसका ऑटो छीनने पर आमादा हो गया तो पंकज ने खुदकुशी करने के लिए जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती पंकज के घरवालों ने बताया कि चार साल पहले अचानक जरूरत पड़ने पर उसने संजयनगर में ही होली चौराहे के पास रहने वाले एक सूदखोर से सात हजार रुपये का कर्ज ब्याज पर लिया था। डेढ़ साल में पंकज ने सूदखोर को करीब 25 हजार रुपये लौटा दिए लेकिन इसके बावजूद वह उन पर 20 हजार रुपये से ज्यादा बकाया बताता रहा। करीब ढाई साल पहले सूदखोर के दबाव में पंकज ने उसे सौ रुपये रोज की किस्त देनी शुरू कर दी। तबसे लगातार किस्त देने के बावजूद सूदखोर ने उसका खाता बंद नहीं किया।
विज्ञापन

पंकज के घरवालों के मुताबिक सूदखोर अब भी उस पर बीस हजार रुपये बकाया बता रहा था और पैसे न देने पर उसका ऑटो छीन लेने की धमकी दे रहा था। लगातार धमकियों से परेशान होने शनिवार को पंकज ने बरेली कॉलेज के पास ऑटो में ही जहर खा लिया। साथी ऑटो ड्राइवर ने उसे तड़पता देखकर परिवार वालों को सूचना दी तो उन्होंने पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 रुपये रोज कमाई, अपने हिस्से में सिर्फ डेढ़ सौ

पंकज के पिता धनीराम मजदूरी करते हैं और छोटा भाई प्राइवेट नौकरी। पंकज के बहनोई मोहित ने बताया कि ऑटो चलाकर पंकज रोज करीब सात सौ रुपये कमाता है लेकिन परिवार का खर्च चलाने में उसे मुश्किल हो रही थी। सात सौ रुपये में 300 रुपये ऑटो का किराया और 150 रुपये सीएनजी भरवाने पर खर्च होते हैं, इसके अलावा सौ रुपये रोज सूदखोर ले लेता था। लिहाजा पूरे दिन मेहनत के बावजूद उसके पास बमुश्किल डेढ़ सौ रुपये बचते थे। इसके बावजूद सूदखोर ने ऑटो छीनने की धमकी दी तो वह डर गया और जहर खा लिया। उन्होंने आरोपी सूदखोर के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दे दी है। हालांकि बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।

इस तरह की कोई घटना संज्ञान में नहीं आई है। अगर पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed