{"_id":"5f690a8a8ebc3ee90e7195a4","slug":"seven-policemen-found-corona-infected-in-dig-office-bareilly-news-bly4205686166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ऑफिस में सात पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ऑफिस में सात पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण डीआईजी कार्यालय दो दिन के लिए बंद किया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन तक बंद रहेगा दफ्तर
विज्ञापन
बरेली। डीआईजी दफ्तर को सात पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। गेट पर इसका नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
डीआईजी राजेश पांडेय ने सीएमओ से स्पेशल वैन मंगाकर अपने स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया था। रविवार को 28 और सोमवार को 96 कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया। इनमें एक हेड कांस्टेबल, पांच सिपाही और एक फॉलोअर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार दोपहर रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईजी ने दो दिन के लिए दफ्तर बंद करा दिया। इस बीच डीआईजी फरियादियों की शिकायतें कैंप ऑफिस पर सुनेंगे।
डीआईजी ने बताया कि सोमवार से ही कार्यालय में सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया गया है। यह मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहेगा। सब ठीक रहा तो गुरुवार सुबह से कार्यालय में सामान्य तरीके से कामकाज होगा। इस बीच डाक और ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण जारी रहेगा। बता दें कि पहले भी डीआईजी दफ्तर को 48 घंटे के लिए बंद किया चुका है।