फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   setalight flyover

सेटेलाइट फ्लाईओवर- शासन जब पूछेगा तो बता देंगे कितना खर्च आएगा

Thu, 19 Sep 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
setalight flyover
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर के नक्शे में बदलाव करके पीलीभीत रोड पर एक लेन तैयार करने संबंधी अभी आदेश भले ही सेतु निगम के पास न पहुंचा हो लेकिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की चिट्ठी के बाद नया नक्शा तैयार करने को लेकर होमवर्क जरूर शुरू कर दिया गया है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि जब शासन से इस संबंध में जब कोई आदेश आएगा तो इस पर होने वाले खर्च का हिसाब भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल, शुरूआती सर्वे में सेतु निगम ने करीब 25 करोड़ रुपये के खर्च का आंकलन किया गया है। यहां बिजली लाइन और पोल को शिफ्ट करने के लिए भी करीब छह करोड़ के बजट की अनुमति मिलनी बाकी है। पीलीभीत की तरफ पुल बनेगा या नहीं, अभी यह तय नहीं है लेकिन सेतु निगम के शुरूआती सर्वे में यह आंकड़ा सामने आया है कि पीलीभीत रोड की तरफ 300 मीटर लंबी और 8.500 मीटर चौड़ी लेन के लिए करीब 25 करोड़ का अनुमानित खर्च आएगा। शासन से अगर कोई खर्च पूछा जाएगा तो उन्हें इस संबंध में जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


खतरे के बीच काम कर रहे मजदूर
-सेटेलाइट फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान एक बार फिर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी शुरू हो गई है। बुधवार को चौराहे के पास निर्माण कार्य के दौरान कई मजदूर बगैर हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे। इस दौरान अगर कोई हादसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed