फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Service road is not built on both sides of ROB, encroachment causes traffic jam

Bareilly News: आरओबी के दोनों ओर नहीं बनी सर्विस रोड, अतिक्रमण से लग रहा जाम

Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Service road is not built on both sides of ROB, encroachment causes traffic jam
आरओबी निर्माण कार्य सर्विस रोड नही बनने से हो रही राहगीरों को दिक्कतें।
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे की बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर पिछले कई महीनों से आरओबी निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक इसके दोनों तरफ सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। दूसरी ओर आरओबी के दोनों ओर अतिक्रमण है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आरओबी के पिलर दोनों तरफ से बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनके ऊपर लिंटर डालने की तैयारी चल रही है, लेकिन सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। दातागंज मार्ग की तरफ क्राॅसिंग के पास बरसात होने से बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसकी वजह से बाइक सवार, कार सवार और पैदल निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं, हाईवे की तरफ तो सिर्फ एक साइड में थोड़ी सी जगह निकलने के लिए बची है। दूसरी तरफ सर्विस रोड बनाने के लिए खोदाई कार्य किया जा रहा है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

क्रॉसिंग के दोनों ओर व रेलवे की जमीन पर अस्थायी रूप से लोगों ने अवैध दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से आए दिन घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां से गुजरने वालों का अतिक्रमण करने वालों से नोकझोंक भी हो जाता है। कुछ समय पहले एक दंपती के साथ बिलपुर क्राॅसिंग के पास कुछ लोगों ने मारपीट की थी। महिला की आंखों में लाल मिर्च भी झोंक दी थी। उसके पति को भी पीटा गया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएंगे : सीनियर सेक्शन इंजीनियर
रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शाहजहांपुर ओपी शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द अभियान चलाएंगे। एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। आरओबी निर्माण कंपनी के अनिल गुप्ता ने बताया कि सर्विस रोड तैयार की जा रही है। बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed