फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senior postal superintendent accused of molestation female employee filed report in Bareilly

Bareilly News: वरिष्ठ डाक अधीक्षक पर छेड़खानी का आरोप, महिला कर्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 13 Feb 2025 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 06:11 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाने में महिला डाक कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें वरिष्ठ डाक अधीक्षक पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Senior postal superintendent accused of molestation female employee filed report in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महिला डाक कर्मी ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक पर पदोन्नति दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रुपये मांगने पर जातिसूचक गालियां देने, छेड़खानी करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


लखनऊ के एक डाकघर में तैनात महिला ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि जब वह कानपुर डिवीजन में तैनात थीं तो खराब स्वास्थ्य के कारण छह महीने काम पर नहीं जा सकीं। मेडिकल रिपोर्ट लगाने के बाद भी सक्षम अधिकारी ने छह महीने के कार्यकाल को अकार्य दिवस घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर परिक्षेत्रीय कार्यालय में तैनात तत्कालीन निदेशक विनोद कुमार सिंह ने सबकुछ ठीक कराने और प्रमोशन दिलाने के लिए एक लाख रुपये लेकर अपने चैंबर में बुलाया। आरोप है कि वहां विनोद सिंह ने छेड़खानी की। कर्मचारी अब्बास अली ने भी धमकाया। महिला सहायक ने रुपये वापस मांगे, लेकिन वह इच्छा पूरी करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने बरेली में अपने घर आकर बात करने के लिए कहा। बुधवार को महिला विनोद सिंह से रुपये लेने के लिए सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित उनकी कॉलोनी में गई। आरोप है कि वहां विनोद ने उसके घर आने का विरोध किया और जातिसूचक गालियां दी। अभद्रता कर उसे भगा दिया। इस दौरान गवाह के तौर पर टेंपो ड्राइवर राकेश वर्मा भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed