{"_id":"618add1e36894e702e2c083a","slug":"security-in-chaubari-fare-bareilly-news-bly465530523","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी मेला में सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी मेला में सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर चौबारी में रामगंगा तट पर लगने वाले मेले में इस बार ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मेले में एक अस्थाई कोतवाली और आठ चौकियां बनाई जाएंगी। 18 मोबाइल टीमें गश्त करेंगी। दो कंपनी पीएसी भी लगाई जाएगी।
चौबारी में रामगंगा मेला को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस मेले में लाखों की भीड़ जुटती है। लूट, छिनैती और टप्पेबाजी आदि की तमाम घटनाएं भी होती हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने की तैयारी की जा रही है। अफसरों का कहना है कि मेले में निगरानी व्यवस्था दो सीओ के हवाले होगी। भीड़ पर नजर रखने के लिए वाच टॉवर भी बनाए जाएंगे। इन पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जाएगी।
सड़क किनारे बनेंगी पार्किंग
मेले में आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए सड़क किनारे पार्किंग बनाई जाएंगी। यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा गंगा स्नान के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए मोटर बोट और तैराक भी तैनात किए जाएंगे। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मेले में तैनात रहेंगे।