फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second round of counseling for admission to M.Sc. Physics on July 31.

Bareilly News: एमएससी फिजिक्स में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 31 जुलाई को

Thu, 30 Jul 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Second round of counseling for admission to M.Sc. Physics on July 31.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एप्लाइड फिजिक्स विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी फिजिक्स में एडमिशन के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग का आयोजन 31 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से एप्लाइड फिजिक्स विभाग में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी (यदि पहले जमा न की गई हो) के अलावा सभी शैक्षणिक मार्कशीट, सर्टिफिकेट और डिग्री के मूल दस्तावेज तथा उनकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जाति और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र भी मूल रूप में और स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर घोषणा पत्र वाला जाति प्रमाणपत्र एक अप्रैल 2023 से पुराना नहीं होना चाहिए। आरक्षण और छूट का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। इसके अलावा, छात्रों को स्पोर्ट्स या एनसीसी जैसे वेटेज से जुड़े मूल दस्तावेज (यदि दावा किया गया है), दो पासपोर्ट साइज फोटो, आवश्यकतानुसार गैप सर्टिफिकेट, और अभिभावक का एक्टिव व्हाट्सएप वाला मोबाइल नंबर भी साथ रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एमए प्राचीन इतिहास में प्रवेश के लिए 31 जुलाई को काउंसिलिंग का तीसरा चरण
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में सत्र 2026-27 के एमए पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग का तृतीय चरण 31 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10 बजे विभाग बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed