फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sealed properties in Bareilly may face demolition action

Bareilly: मौलाना तौकीर के करीबियों की सील संपत्तियों पर लटक रही ध्वस्तीकरण की तलवार, जल्द हो सकती है तोड़फोड़

Sun, 23 Nov 2025 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 11:03 AM IST
सार

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा के कई करीबियों की संपत्तियों को बीडीए ने सील किया था। आरिफ के शोरूम और मार्केट पर हुई कार्रवाई के बाद अब सील संपत्तियों पर भी ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। 

विज्ञापन
Sealed properties in Bareilly may face demolition action
बीडीए की ओर से सील किया गया बेग बरातघर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आरिफ के शोरूम व मार्केट के ध्वस्तीकरण के बाद कुछ अन्य बरातघरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी के रूप में चिह्नित पूर्व पार्षद वाजिद बेग समेत कुछ अन्य की संपत्तियों पर तलवार लटक रही है।

विज्ञापन


शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के आरोपी मौलाना के साथी बताए जा रहे फरीदापुर निवासी पूर्व पार्षद वाजिद बेग का बरातघर अवैध बताकर बीडीए ने सील कर दिया था। मुम्तियाज का बरातघर और तस्लीम का जिम भी सील किया गया था। सीलिंग के बाद से ही वह संपत्ति बचाने के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


बीडीए और पुलिस-प्रशासन की टीमें इन संपत्तियों की जांच कर रही हैं। बवाल के इन आरोपियों की अन्य संपत्तियां भी पुलिस-प्रशासन के निशाने पर हैं। वांछित चल रहे आरोपियों की संपत्तियों का भी ध्वस्तीकरण किया जा सकता है। बीडीए की ओर से सील की गईं सभी संपत्तियां नियम विरुद्ध बनी बताई जा रही हैं। इसलिए बीडीए जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में गरजा बुलडोजर: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ के रसूख का किला ध्वस्त, आठ घंटे चली कार्रवाई; तस्वीरें

जेल में बंद हैं बवाल के आरोपी
मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर आई भीड़ ने 26 सितंबर को शहर में बवाल किया गया था। पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमले किए गए और उनके हथियार व वायरलेस सेट लूट लिए गए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मौलाना तौकीर रजा, डॉ. नफीस आदि को जेल भेज दिया था। मौलाना इन दिनों फतेहगढ़ सेंट्रल में और उसके साथी बरेली जिला जेल में बंद हैं।

Trending Videos

सीलिंग की जमीन कब्जा कर बसाई थी कॉलोनी
मौलाना तौकीर प्रकरण के बाद चर्चा में आए आरिफ की पहचान कॉलोनाइजर की रही है और उसके खिलाफ ज्यादातर शिकायतों में भूमि कब्जाने के आरोप हैं। एक मामले में कमिश्नर की जांच के बाद सीलिंग की 3589.89 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा पाया गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। 

आरिफ के खिलाफ अब तक जो मामले दर्ज हुए या शिकायतें हुईं। वह जमीन संबंधी हेरफेर की रही हैं। ऐसी भी तमाम शिकायतें रही हैं, जहां आरिफ पर आरोप लगने के बाद उसने शिकायतकर्ता को मना लिया। इसके बाद शिकायत वापस ले ली गई। इस लिहाज से दर्ज मामलों की संख्या सीमित ही रही है। काफी समय पहले आरिफ के खिलाफ जगतपुर लाला बेगम में सीलिंग की भूमि कब्जा करने का आरोप लगा था। 

गाटा संख्या 350, 351, 367 और नवादा शेखान में गाटा संख्या 134 और 438 सीलिंग की भूमि है। इसमें फाइक एन्क्लेव का कुछ हिस्सा भी शामिल है। कमिश्नर स्तर से जांच व एफआइआर दर्ज होने के बावजूद मामला रफादफा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed