फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scooties Distributed to 10th and 12th Toppers in Bareilly

UP Board Toppers: बरेली में यूपी बोर्ड की 10 मेधावी छात्राओं को मिले ई-स्कूटर, जिलाधिकारी ने सौंपी चाबियां

Tue, 28 Apr 2026 03:51 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 03:51 PM IST
सार

बरेली के 10 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने इन मेधावियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मेधावियों को ई-स्कूटर की चाबी सौंपी। 

विज्ञापन
Scooties Distributed to 10th and 12th Toppers in Bareilly
यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं को मिले ई-स्कूटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बरेली का परचम लहराने वाले दस मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने इन मेधावियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए हैं। सम्मान समारोह में महापौर उमेश गौतम ने मेधावियों के लिए इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में मुफ्त प्रवेश दिलाने की घोषणा की। 

विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दस मेधावियों को ई-स्कूटर की चाबी सौंपी। महापौर उमेश गौतम ने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में मुफ्त प्रवेश की घोषणा की। सम्मानित होने वाले हाईस्कूल टॉपरों में वैष्णवी, गुलशन यादव, रजनी सिंह, शिवानी और रश्मि शामिल हैं। इंटरमीडिएट टॉपरों में चमन जहां, नंदिनी गुप्ता, सुरभि यादव, सिमरन मौर्य और खुशी मौर्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सभी बच्चों ने कठिन मेहनत से बरेली का नाम रोशन किया है। यह ई-स्कूटी आपका इनाम है। आगे बढ़ो, देश का नाम करो। समारोह में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह की मुख्य बातें
इस बार प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ इन दस टॉपरों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई। मेयर उमेश गौतम की इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में मुफ्त प्रवेश की घोषणा ने छात्रों में उत्साह भर दिया। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने कहा कि बेटियां-बेटे दोनों ने कमाल किया है। बरेली ने इस बार दोनों बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन किया है। टॉपरों और उनके माता-पिता के चेहरे खुशी से चमक उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed