फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scientific disposal of stubble will increase fertility by reducing pollution

प्रदूषण कम कर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएगा पराली का वैज्ञानिक निस्तारण

Wed, 18 Nov 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Scientific disposal of stubble will increase fertility by reducing pollution
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क

आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की कार्य योजना पर चर्चा

विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को खेतों में ही पराली के वैज्ञानिक विधि से निस्तारण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि खेतों में फसल अवशेषों के निस्तारण से मिट्टी की उर्वरकता को भी बढ़ाया जा सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की आईवीआरआई के निदेशक डॉ. बीपी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन समीक्षा बैठक में वर्ष 2021 की कार्ययोजना पर चर्चा के दौरान यह जानकारी दी गई। डॉ. मिश्रा ने सुझाव दिया कि पशु विज्ञान से संबंधित शोध को बढ़ावा दिया जाए। पोषण वाटिका और एक गांव को पोषण गांव के तौर पर विकसित करने पर भी विचार किया गया। निदेशक ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें कृषि के साथ उससे जुड़े पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन जैसे दूसरे व्यवसायों का प्रशिक्षण देने के साथ उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने में सहयोग करने को कहा ताकि वे बैंकों की ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार का अवसर हासिल कर सकें। समिति की बैठक में केंद्रीय कुक्कुट अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार, डॉ नीरज श्रीवास्तव संयुक्त निदेशक कृषि, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, अपर निदेशक पशुपालन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed