फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools will remain closed on the second and third Monday of Sawan in Bareilly

Sawan 2023: यूपी के इस जिले में दूसरे और तीसरे सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल; डीएम ने जारी किया आदेश

Thu, 13 Jul 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

बरेली में सावन के दूसरे और तीसरे सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए है। लिहाजा, शिक्षकों और प्रवक्ताओं समेत शिक्षणेतर कर्मचारियों को स्कूल और कॉलेजों में समय से पहुंचना होगा।

विज्ञापन
Schools will remain closed on the second and third Monday of Sawan in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में सावन के दूसरे और तीसरे सोमवार को यानी 17 और 24 जुलाई को जिले के मुख्य मार्गों पर कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों और सभी कॉलेजों में 17 और 24 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। 

विज्ञापन


यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए है। लिहाजा, सभी संस्थानों में शिक्षकों और प्रवक्ताओं समेत शिक्षणेतर कर्मचारियों को समय से पहुंचना होगा। यदि किसी संस्थान में पहले से परीक्षाएं चल रही हैं तो वह पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। बता दें कि पहले सोमवार पर भी कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले स्कूल बंद रहे थे। 

विज्ञापन

रूट डायवर्जन लागू 

सावन के दूसरे सोमवार से पहले 15 जुलाई को शिवरात्रि है। बरेली में इसे लेकर बुधवार रात से डायवर्जन लागू हो गया है। शिवरात्रि के बाद सावन का दूसरा सोमवार है तो अब सोमवार की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 

संबंधित खबर- Sawan Shivratri 2023: शिवरात्रि को लेकर रूट डायवर्जन लागू, बरेली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

जारी निर्देशों के अनुसार बरेली शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से ही संचालित करेंगे। शहर के अंदर रोडवेज बसें व छोटे वाहनों के रूट भी बदल जाएंगे। पिछले सोमवार को कांवड़ियों की संख्या कम रही थी मगर दूसरे सोमवार को और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed