{"_id":"6abd52f974f60932800c5a04","slug":"schools-will-open-at-9-am-bareilly-news-c-4-bly1015-978339-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुबह नौ बजे से खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुबह नौ बजे से खुलेंगे विद्यालय
Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय बदला गया है। बीएसए डाॅ. विनीता के मुताबिक, एक अक्तूबर से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्यालय का संचालन होगा। वहीं, इंटरवेल दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच किया जाएगा। टाइम एंड मोशन स्टडीज के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों का समय परिवर्तन करता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित किए जा रहे थे। अब एक अक्तूबर से 31 मार्च तक के लिए समय परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन