{"_id":"5a1c78ac4f1c1b0d698be953","slug":"school-buses-engaged-in-elections-children-s-fun-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लगीं स्कूली बसें, तीन दिन तक बच्चों की मौज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लगीं स्कूली बसें, तीन दिन तक बच्चों की मौज
बरेली।
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्ककूल बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार को मतदान संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों और चुनाव सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने को जिले भर के स्कूलों की 250 बसों को परिवहन विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। शहर के बड़े स्कूलाें से करीब 80 छोटी-बड़ी गाड़ियां चुनाव ड्यूटी के लिए ली गई हैं। इसके चलते कई स्कूल दो से तीन दिन तक बंद रहेंगे। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि आंकलन के बाद पता चला कि बहुत कम बच्चे अपने वाहनाें से स्कूल आते हैं, बाकी सभी बस और वैन से ही आते हैं। ऐसे में स्कूलाें को बंद करने का फैसला किया है।
जिले में 29 नवंबर को मतदान होना है। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना हाेंगी। सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों की बसें, और वैन तीन दिन के लिए अधिग्रहीत कर ली हैं। इसके अलावा अन्य कामर्शियल वाहन भी लगाए गए हैं। जिले में 113 से अधिक बसें और 120 से ज्यादा मिनी बसें लगाई गई हैं। शहर में सबसे अधिक 130 वाहन लगाए गए हैं। कई स्कूलों से चार तो कुछ से 15 से 20 गाड़ियां ली गई हैं। एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने बताया कि स्कूलाें की मदद से कुल 250 वाहन चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं।
बंद रहेंगे ये स्कूल
सभी स्कूलाें में चुनाव के दिन 29 नवंबर को छुट्टी है, जबकि कुछ अन्य में दो से तीन दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। जीआरएम नैनीताल रोड 29 को और दोहरा रोड 28 तथा 29 नवंबर को बंद रहेगा। माधव राव सिंधिया 27 से 30 नवंबर तक, पद्मावती एकेडमी 28 से 30 तक, बीबीएल 27 से 30 तक, अल्मामातेर 28 से 30 तक, विद्या भवन्स 30 नवंबर तक और सेंट फ्रांसिस स्कूल 28, 29 नवंबर को बंद रहेगा।