{"_id":"5828a5404f1c1bf47eb3c8e7","slug":"sbi-opened-new-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने नए खाते खुलवाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ने नए खाते खुलवाए
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
SBI opened new accounts
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक ने नए खाते खुलवाने के लिए रविवार से खास व्यवस्था कराई। पहले दिन करीब चार सौ लोगों ने खाते खुलवाए, नए ग्राहकों को हाथों हाथ एटीएम कार्ड और पासबुक उपलब्ध कराई गई।
सिविल लाइंस स्थित ‘इन टच’ ब्रांच में पेपर लेस सिस्टम से खाते खोले गए। वरिष्ठ अधिकारी आरके गौड़ और ब्रांच मैनेजर दीपांकर त्रिवेदी ने बताया कि नए ग्राहकों को चेक बुक डाक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जीरो बैलेंस से खोले गए खातेदारों को फोटो युक्त एटीएम कार्ड दिया गया। ऐसी व्यवस्था किसी अन्य बैंकिंग कार्ड में नहीं है। इसलिए इसका इस्तेमाल आई कार्ड के रूप में किया जा सकेगा। ग्राहक सहायक लीलाधर ने बताया कार्यदिवस में लोग इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।