फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sawan 2023 Route Diversion Due To Kanwar Yatra In Bareilly

Bareilly: कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार रात तक लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री; देखें रूट प्लान

Fri, 07 Jul 2023 04:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 04:07 PM IST
सार

सावन में हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। शिवरात्रि पर 12 जुलाई की रात 8 बजे से 15 जुलाई की रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान शहर के अंदर रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन
Sawan 2023 Route Diversion Due To Kanwar Yatra In Bareilly
सोमवार रात तक रहेगा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सावन को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी निर्देशों के अनुसार बरेली शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से ही संचालित करेंगे। शहर के अंदर रोडवेज बसें व छोटे वाहनों के रूट भी बदल जाएंगे। 

विज्ञापन


पुराने बस अड्डे की ओर आने वाली रोडवेज बसें कालीबाड़ी से होकर नहीं जाएंगी। बसें पटेल चौक, चौकी चौराहा से मालियों की पुलिया से होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे पर जाएंगी। दिल्ली की ओर जाने वाली बसें अंदर नहीं आएंगी। इन बसों को बाईपास से गुजरा जाएगा। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नहर में गिरी कार: सिंगापुर से लौटे मुस्तफा और उसके दोस्त की मौत, हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

- लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।
- बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे।
- नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
- बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।
- रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाईपास पर बने अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट के लिए आने-जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में उफान पर नदियां: शारदा में समाए छह घर, अहिराना गांव के वजूद पर खतरा; घाघरा भी कर रही कटान
 

हाईवे पर 48 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद

मथुरा से बरेली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी पर वाहनों की आवाजाही 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। रेलवे की ओर से सोनाई और मुरसान के बीच कंचना रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कराई जा रही है। यह आठ जुलाई की शाम छह बजे तक चलेगा। मथुरा से बरेली की ओर जाने वाले वाहन इग्लास, अलीगढ़ होकर जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed