फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Santa Claus distributed gifts, special worship in churches

सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार, चर्चों में हुई विशेष आराधना

Sat, 26 Dec 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Santa Claus distributed gifts, special worship in churches
चर्च में प्रार्थना करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मेथोडिस्ट चर्च में नहीं लगा मेला, रात्रि आराधना भी नहीं हुई
विज्ञापन

कोरोना के चलते हुए सीमित आयोजन, सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार

बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार क्रिसमस पर पहले की तरह रौनक नहीं दिखी। सभी गिरिजाघरों में सजावट तो की गई लेकिन विशेष आराधना के बाद चर्च के हॉल बंद कर दिए गए। इसके चलते मसीही समाज के कुछ ही लोग चर्च पहुंचे और सामाजिक दूरी का पालन कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे और बच्चों ने उनके साथ सेल्फी ली। चर्च में कैरल गायन भी हुआ।
सेंट अल्फाेंसिस चर्च में बिशप इग्नेशियस डिसूजा ने विशेष आराधना की। उन्होंने लोगों से प्रभु ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। फादर हैरी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च पहुंचे ईसाई समाज के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मेथोडिस्ट चर्च विशेष आराधना के बाद बंद कर दिया गया। हालांकि चर्च को पहले ही तरह ही खूबसूरती से सजाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार यहां मेला और अन्य रंगारंग कार्यक्रम नहीं हुए लेकिन दोपहर तक लोगों का वहां पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पास्टर सुनील मसीह ने बताया कि इस बार कोराना की वजह से क्रिसमस पर रौनक कम रही। लोगों को साल भर मेले का इंतजार रहता है लेकिन इस बार कोरोना के चलते मेला नहीं लगा। शुक्रवार रात की आराधना को भी कैंसिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना खत्म होने को हुई प्रार्थना

सेंट स्टीफंस चर्च में विशेष आराधना के बाद कोरोना खत्म होने की प्रार्थना की गई। पादरी अमन ने लोगों को प्रभु यीशु का संदेश दिया। केक वितरण के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया। इज्जतनगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में विशेष आराधना हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुई। वरिष्ठ पादरी डॉ. विलियम सैमुअल ने क्रिसमस का संदेश देकर सभी को बड़े दिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह संपूर्ण मानव जाति को बचाने के लिए इस दुनिया में आए थे। राजकुमार ने देश दुनिया में सुख शांति और कोरोना से छुटकारा मिलने की विशेष प्रार्थना की। सारांश सैमुअल ने स्तुति आराधना कराई। सेंटा क्लाज बने अमन सिंह ने बच्चों को उपहार बांटे। इस अवसर पर अंशिका सैमुअल, पास्टर विशाल सैमुअल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को दिया प्रभु का संदेश

सेंट पॉल मेथोडिस्ट चर्च इज्जतनगर में पादरी अनुज मैसी ने क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु का संदेश पादरी प्रमेंद्र मैसी ने दिया। इस अवसर पर अमित अनाधाम, विजय बेनेट, अभिषेक पॉल, रेमंड फ्रदेरिक, विपिन सिंह आदि उपस्थित थे।

आराधना में शामिल हुए चंद लोग, दो चर्च में आयोजन ही नहीं
कोरोना संक्रमण के चलते चर्च में हुई आराधना में चंद लोग ही शामिल हुए। इस दौरान चर्च में उनके बैठने के लिए सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। लोगों को ज्यादा देर तक वहां रुकने भी नहीं दिया गया इसलिए जो लोग पहुंचे भी थे, वे कुछ ही देर में लौट गए। यह स्थिति बिशप स्कूल के सेंट अल्फोंसेस, कैंट के सेंट स्टीफन, सिविल लाइंस के मेथोडिस्ट, मिशन कंपाउंड के इंग्लिश चर्च आदि में रही। वहीं, ईसाइयों की पुलिया स्थित सेंट माइकल और अक्षर विहार के सामनेे स्थित फ्रीविल बैप्टिस्ट चर्च में कार्यक्रम ही नहीं रखे गए। इन दोनों चर्च के कार्यक्रम भी सेंट स्टीफन चर्च में सामूहिक रूप से आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed