फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party leader Shivpal Yadav on Exit Polls

एग्जिट पोल्स पर बोले शिवपाल यादव: मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा, कहीं पर भी नहीं होने देंगे बेईमानी

Sun, 02 Jun 2024 05:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

Exit Polls: लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होनी है। मतगणना से पहले आए एजिक्ट पोल्स पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को दबाव में आने की जरूरत नहीं है। इंडिया गठबंधन और सपा मिलकर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Samajwadi Party leader Shivpal Yadav on Exit Polls
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे, लेकिन इससे पहले सभी सियासी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान है। इस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं पहुंचे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। एग्जिट पोल पर उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स से मनोवैज्ञानिक दबाव बना रहे हैं। यह नहीं चल पाएगा। हमारा कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपनी ड्यूटी पर रहेगा। कहीं पर भी कोई बेईमानी नहीं होने दी जाएगी। एक-एक वोट की गिनती होगी।
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा कि किसी को दबाव में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासन भी ठीक से काम करेगा। उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन और सपा मिलकर सरकार बनाएगी। कितनी सीटें मिलेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि जितनी भी सीट होंगी चार जून को आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं में सपा-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर 
इस बार बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने चुनाव लड़ा। मतदाताओं के मिजाज व मतदान के रुझान बता रहे हैं कि बदायूं संसदीय सीट पर सपा व भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। बसपा मुख्य मुकाबले से बाहर नजर आ रही है। हालांकि, तीनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवार व पदाधिकारी अपने दल को विजेता मान रहे हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का मनाना है कि हार-जीत 50,000 से 70,000 मतों से होगी। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना है कि हार-जीत का अंतर 80,000 से एक लाख के भीतर ही रहेगा। बसपा जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी की मानें तो जीत बसपा की होगी। अंतर कितना होगा, इसका सही आकलन उनके पास नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो हार-जीत का अंतर 30,000 से 40,000 मतों के बीच रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed